WinterInUttarakhand : नया साल 2026 : बर्फबारी के इंतजार में सुनी रह गयी पहाड़ियां :- नए साल के स्वागत को लेकर उत्तराखंड में जश्न का माहौल था , . बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ी जिलों और पर्यटन स्थलों पर पहुंच चुके थे , लेकिन इस बार उन्हें उस नज़ारे का इंतजार ही रह गया जिसके लिए देवभूमि खास तौर पर जानी जाती है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
आमतौर पर दिसंबर के अंत तक बर्फ से ढकी नजर आने वाली पहाड़ी चोटियां नए साल पर बादलों की आँख मिचौली में सूनी रही हैं. औली, मसूरी, धनोल्टी, मुनस्यारी जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फबारी की आस लगाए हुए थे।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार अक्तूबर से 30 दिसंबर तक राज्य में सामान्य से लगभग 24 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
यही कारण है कि अब तक राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो सकी. हर साल नए साल के दौरान उत्तराखंड में बर्फबारी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होती है, लेकिन इस बार मौसम ने अब तक निराश किया है.लेकिन उम्मीद रखिये कुदरत का श्रंगार करने बर्फीली चादर बिछने ही वाली है।

