By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: ElectionCommission : SIR में कट गया नाम तो आयोग ने दिया एक और मौका
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > ElectionCommission : SIR में कट गया नाम तो आयोग ने दिया एक और मौका
उत्तराखण्ड

ElectionCommission : SIR में कट गया नाम तो आयोग ने दिया एक और मौका

चुनाव आयोग का यह फैसला दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड के मतदाताओं पर लागू होगा.

admin
Last updated: 2026/11/07 at 10:54 AM
admin
Share
4 Min Read
ElectionCommission
ElectionCommission : SIR में कट गया नाम तो आयोग ने दिया एक और मौका
SHARE
Highlights
  • दोबारा नाम कैसे जुड़वाएं?
  • जिनका पता नहीं बदला, उन्हें क्या करना होगा ?
  • बेघर लोगों के लिए व्यवस्था.

ElectionCommission :  SIR में कट गया नाम तो आयोग ने दिया एक और मौका :-  स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) और वोटर लिस्ट को जारी विवाद के बीच अब चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों को एक और मौका देने का फैसला किया है, जिनके नाम वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में शामिल नहीं हो पाए थे। यह फैसला दिल्ली समेत 7 राज्यों के मतदाताओं के लिए लिया गया है। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों से दोबारा संपर्क किया जाए और उनका नाम फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया आसान बनाई जाए। इसके लिए लोगों को दोबारा एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि ज्यादातर ऐसे मतदाताओं को अब नया वोटर बनने के लिए फॉर्म 6 भरने की जरूरत नहीं होगी।

Contents
दोबारा नाम कैसे जुड़वाएं?जिनका पता नहीं बदला, उन्हें क्या करना होगा ?बेघर लोगों के लिए व्यवस्था

चुनाव आयोग का यह फैसला दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड के मतदाताओं पर लागू होगा। दरअसल, इन राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और सुधार की प्रक्रिया चल रही है या पूरी हो चुकी है। इस दौरान कई लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। इनमें ऐसे मतदाता भी शामिल हैं, जिन्हें अनुपस्थित, दूसरी जगह शिफ्ट, मृत या डुप्लीकेट यानी एक से ज्यादा जगह दर्ज बताया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन चार श्रेणियों में करीब 13 करोड़ लोग शामिल हैं।

दोबारा नाम कैसे जुड़वाएं?

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनकी बूथ के हिसाब से सूची दोबारा जारी की जाए। ये सूचियां मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवन, शहरी निकाय कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों में उपलब्ध होंगी। इन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ऐसे मतदाताओं से घर जाकर संपर्क करेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन, व्हाट्सऐप, ईमेल या SMS के जरिए भी फॉर्म भेजा जाएगा। मतदाता अपने पुराने वोटर आईडी नंबर यानी EPIC नंबर की मदद से चुनाव आयोग की वेबसाइट या ECINET ऐप से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

जिनका पता नहीं बदला, उन्हें क्या करना होगा ?

जिन मतदाताओं का पता पहले जैसा ही है, उन्हें भरा हुआ और सिग्नेचर किया गया एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करना होगा। साथ में यह बताना होगा कि वे पहले यह फॉर्म क्यों नहीं भर पाए थे। इसे BLO, सहायक निर्वाचन अधिकारी या निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, राज्य के अंदर दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके लोगों को नए पते और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी के साथ पता प्रमाण देना होगा। ऐसे लोगों को फॉर्म 8 भरने की जरूरत नहीं होगी।

बेघर लोगों के लिए व्यवस्था

चुनाव आयोग ने उन लोगों के लिए भी रास्ता रखा है, जिनके पास रहने के पते का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे मामलों में BLO की मौके पर जाकर की गई जांच रिपोर्ट को निवास के प्रमाण के तौर पर माना जा सकेगा। जमा किए गए सभी फॉर्म की जांच संबंधित अधिकारी करेंगे। जांच में सही पाए जाने वाले लोगों के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। आयोग ने अधिकारियों को यह भी कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता केवल जानकारी या प्रक्रिया की कमी के कारण वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे।

 

You Might Also Like

  BadrinathGlacier : हैंगिंग ग्लेशियर से बद्रीनाथ पर संकट ! पढ़िए चेतावनी

AyodhyaDeepotsav2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या

CBSEBoardExam2027 : 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा

FirecrackerRules : पटाखे फोड़ने पर 3 महीने जेल, 50 हजार जुर्माना

YashpalArya : अग्निवीर योजना को रद्द कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार: यशपाल आर्य

TAGGED: #ElectionCommission, #ElectoralRoll, #Form6, #VoterID, #VoterList, #VoterRegistration, #VotingRights, BLO, ECINetApp, EnumerationForm, EPICNumber, Form8, IndiaElection, khojinarad, SIR, SpecialIntensiveRevision

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 7, 2026 November 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article YashpalArya YashpalArya : अग्निवीर योजना को रद्द कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार: यशपाल आर्य
Next Article FirecrackerRules FirecrackerRules : पटाखे फोड़ने पर 3 महीने जेल, 50 हजार जुर्माना

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BadrinathGlacier
  BadrinathGlacier : हैंगिंग ग्लेशियर से बद्रीनाथ पर संकट ! पढ़िए चेतावनी
उत्तराखण्ड November 7, 2026
AyodhyaDeepotsav2026
AyodhyaDeepotsav2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या
उत्तर प्रदेश November 7, 2026
CBSEBoardExam2027
CBSEBoardExam2027 : 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 7, 2026
FirecrackerRules
FirecrackerRules : पटाखे फोड़ने पर 3 महीने जेल, 50 हजार जुर्माना
खोजी नारद कहिंन November 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?