BJPMLAson : पापा विधायक हैं हमारे …. मित्र पुलिस ने उतारी धौंस :- ‘चाय से ज्यादा केटली गरम’ ये कहावत हमने अक्सर सुनी है. इसका अर्थ भी सभी को पता है. ऐसा ही एक मामला नैनीताल में देखने को मिला. कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति पद में होता है. लेकिन इस बात का घमंड उससे ज्यादा उसके परिवारजनों और रिश्तेदारों ज्यादा होता है. ऐसी ही एक घटना गुरुवार को नैनीताल में हुई. यहां भाजपा विधायक के बेटे ने एसडीएम को धौंस दिखाई. इसके बाद तो मित्र पुलिस ने ऐसा क़ानूनी दांव चला कि बड़बोले विधायक बेटे की हनक फुस्स हो गयी।
दरअसल, नैनीताल घूमने आए उत्तर प्रदेश (फतेहपुर, जहानाबाद विधानसभा) के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. विधायक का बेटा SDM को धौंस दिखा रहा है. गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे विधायक का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में था. फॉर्च्यूनर जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया. हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने राहुल की गाड़ी रोक ली. इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे।
भीड़ ने लगाई जमकर फटकार देखिये हंगामे का वायरल वीडियो
जब एसडीएम ने ड्राइवर से सवाल-जवाब किए, तो कार में बैठे विधायक के बेटे राहुल पटेल बाहर आ गए। उन्होंने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से झगड़ा शुरू कर दिया। राहुल ने खुद को विधायक का बेटा बताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री और बड़े अफसरों से फोन पर बात करवाने की धमकी दी।
वह फोन निकालकर एसडीएम की शिकायत करने का नाटक भी करने लगा। विधायक के बेटे की इस बदतमीजी को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोग और पर्यटक भी गुस्से में आ गए।
लोगों ने एसडीएम का साथ दिया और राहुल पटेल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा और तनाव बना रहा, जिसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

