By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: एमएसएमई उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन — मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > एमएसएमई उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन — मुख्यमंत्री
देहरादून

एमएसएमई उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) को दोगुना करने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा.

admin
Last updated: 2025/10/10 at 6:01 AM
admin
Share
4 Min Read
MSME is the main engine of development of Uttarakhand – Chief Minister
एमएसएमई उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन — मुख्यमंत्री
SHARE
Highlights
  • अब तक 78,826 एमएसएमई इकाइयाँ स्थापित.
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड में अब तक 78,826 एमएसएमई इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं.
  • मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश आकर्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए.

एमएसएमई उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख इंजन :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की प्रगति, निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राज्य के लिए विकास का प्रमुख इंजन है, जो कम पूंजी निवेश में अधिकतम रोजगार सृजन की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

अब तक 78,826 एमएसएमई इकाइयाँ स्थापित

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड में अब तक 78,826 एमएसएमई इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं, जिनमें से 57 प्रतिशत पर्वतीय क्षेत्रों में हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार की नीतियाँ पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सफल रही हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से अब तक 28,370 नई एमएसएमई इकाइयाँ स्थापित हुई हैं, जिनमें लगभग ₹4,000 करोड़ का पूंजी निवेश हुआ है और 1.32 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य की औद्योगिक नीति, निवेशक हितैषी वातावरण और पारदर्शी शासन व्यवस्था ने उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश आकर्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए। इस समिट के दौरान ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते (MoUs) किए गए, जिनमें से लगभग ₹1 लाख करोड़ की परियोजनाएँ अब धरातल पर उतर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेशों के माध्यम से राज्य में औद्योगिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए औद्योगिक नीति, एमएसएमई नीति, स्टार्टअप नीति और लॉजिस्टिक नीति सहित कई नीतिगत सुधार किए हैं। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को सभी स्वीकृतियाँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) को दोगुना करने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आज ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखण्ड सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को एक प्लेटफॉर्म पर ला रही है।

You Might Also Like

SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

TAGGED: #BusinessBoost, #BusinessEcosystem, #BusinessExpansion, #BusinessInnovation, #BusinessLeadership, #ChiefMinisterDhami, #DevelopmentGoals, #DhamiGovernment, #EconomicEmpowerment, #EconomicReform, #EconomicResilience, #EconomicTransformation, #EmploymentOpportunities, #EmpoweringEnterprises, #EmpoweringMSMEs, #EntrepreneurshipIndia, #FinancialInclusion, #FutureReady, #GovernmentSupport, #GrowthEngine, #GrowthMindset, #IndustrialGrowth, #IndustrialPolicy, #InnovationDriven, #InnovationHub, #InvestmentFriendly, #InvestmentOpportunities, #LocalToGlobal, #ManufacturingHub, #MSMEGrowth, #MSMEUttarakhand, #narendra modi, #ProgressiveUttarakhand, #ProsperousUttarakhand, #RegionalDevelopment, #RuralEntrepreneurs, #SelfReliantIndia, #SkillDevelopment, #SkillIndia, #SmallBusinessRevolution, #StartupEcosystem, #StartupIndia, #UttarakhandEconomy, #UttarakhandProgress, #Vision2025, #WomenEntrepreneurs, dehradun, DigitalUttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, MakeInUttarakhand, pushkar singh dhami, SustainableDevelopment, uttarakhand, UttarakhandDevelopment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 10, 2025 October 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SGRR wins in court - Bhogpur land belongs to the court SGRR की कोर्ट में जीत – भोगपुर की जमीन दरबार की
Next Article Department should resolve cases related to industries expeditiously - Chief Secretary उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का तेज़ी से निपटारा करे विभाग – मुख्य सचिव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
SavinBansal
SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम
उत्तराखण्ड February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?