By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला
उत्तराखण्ड

मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला

admin
Last updated: 2024/09/16 at 1:32 PM
admin
Share
6 Min Read
मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला
मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला
SHARE

 01 सितंबर, 2024 को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की बेहद गंभीर एवं जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे। श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ज्वालापुर डकैती की घटना पर बहुत गंभीर और सख्त रवैया अपनाया गया था। पुलिस महानिदेशक, महोदय ने  स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए  पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय टीमों के साथ-साथ एस0टी0एफ0 की टीम को भी नियुक्त करते हुए घटना का  शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया।

Contents
बरामदगीआपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल

पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिए गए विश्वास, समर्थन एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा-निर्देशन में उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 15 सितंबर, 2024 की रात्रि समय करीब 22.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने  पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश  भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई।

मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।

पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर  बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है।

उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

इसी बीच आज दिनांक 16 सितंबर, 2024 को करीब 13:45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी

थाना ज्वालापुर से संबंधित डकैती (श्री बालाजी ज्वैलर्स) का माल। 

1. सोने के कड़े ..08 नग ।
2. सोने की चेन ..06 नग
3. सोने का ब्राशलेट..02 नग
4. सोने की रिंग..01 नग
5. सोने का हार..01 नग
6. सोने का कान के छुमके ..14 नग
7. सोने की चेन.. 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद)

कुल कीमत बगभग 50 लाख रुपए

घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04 और 01 मोटर साईकिल बिना नंबर।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल

  • 62 / 2020 : 21 NDPS Act , IPC 188, 270  : PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
  • 196 : 323 IPC , 52 Prisons act :  PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
  • 50 / 2023 : 22/61/85 NDPS Act  : PS सिटी , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
  • 182 / 2024 : 452,323,392,34 IPC , 25 Arms Act : PS उना सदर ,उना , हिमांचल प्रदेश (not named, but in CCTV)
  • 700 /2024 : 109,310(2), 311 BNSS : PS ज्वालापुर , हरिद्वार , उत्तराखंड

उपरोक्त घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों सुभाष निवासी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी, पंजाब की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की गई है।

 

You Might Also Like

DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या

UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !

ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत

SaferInternetDay : “सेफर इंटरनेट डे” पर दी गयी साइबर जागरूकता

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

TAGGED: #latestnews, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, #uttrakahnd, dehradun, DGP Uttarakhand, DoonPolice, haridwar, SSP Dehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम
Next Article मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बदरी-केदार पूजा अर्चना मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना व हवन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?