By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Hul diwas: 1 माह 24 दिन लागू रहा मॉर्शल लॉ, 30 हजार लोग आंदोलन में थे शामिल, 15000 संतालियों की गयी जान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > Hul diwas: 1 माह 24 दिन लागू रहा मॉर्शल लॉ, 30 हजार लोग आंदोलन में थे शामिल, 15000 संतालियों की गयी जान
राष्ट्रीय

Hul diwas: 1 माह 24 दिन लागू रहा मॉर्शल लॉ, 30 हजार लोग आंदोलन में थे शामिल, 15000 संतालियों की गयी जान

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
5 Min Read
आज का संताल परगना संताल हूल का प्रतिफल है
आज का संताल परगना संताल हूल का प्रतिफल है
SHARE

आज का संताल परगना संताल हूल का प्रतिफल है. इसमें केवल संतालों ने ही नहीं, नाई, लोहार, तेली, कुम्हार, ग्वाला, डोम, कोल, बोंचा व रजवारों आदि ने भी भाग लिया था. महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल हुई थी. बालकों की भी संख्या काफी थी. दरअसल उस वक्त जमींदार और महाजन मेहनतकश संतालों का खूब उत्पीड़न करते थे. उनसे जबरन वसूली की जाती थी.

उधार न चुकाने पर संपत्ति पर दखल कर लिया जाता था. बंधुवा मजदूरी करायी जाती थी. अंग्रेजों से सांठगांठ रखनेवाले इन जमीनदारों-महाजनों का ऐसा सलूक इस संताल परगना के अलावा वीरभूम, बांकुड़ा, भागलपुर के पूर्वी क्षेत्र व हजारीबाग के इलाके में आम बात थी. यही वजह बनी थी संताल हूल की. इसके विरोध में ही 30 जून 1855 की बैठक हुई थी. हूल का एलान हुआ था.

इस घटना के तुरंत बाद ही सात जुलाई 1855 को दिग्घी का दारोगा महेशलाल डकैती आदि के झूठे आरोप में सिदो-कान्हू को गिरफ्तार करने पहुंचा था. तब न केवल दारोगा महेशलाल दत्त को बल्कि एक अन्य दारोगा प्रताप नारायण को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इस वाकया के बाद 16 जुलाई 1855 को पीरपैंती-पियालपुर में आंंदोलनकारियों ने सार्जेंट मेजर सहित 25 अन्य को भी अपने तीर से निशाना बनाया था.

इसके बाद तो जब ब्रितानी हुकूमत ने इन्हें घेरने की कोशिश की, तो ये सेनानी राम मांझी, शाम, फुदुन आदि का साथ लेकर वीरभूम की ओर छह अगस्त 1855 को लगभग 3000 विद्रोहियों के साथ कूच कर गये. वहीं सात हजार संताल विद्रोहियों ने जामताड़ा के पूरब से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने के लिए अपनी स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश की थी.

वीरभूम पर हमला करने के पूर्व 12 सितंबर 1855 को रक्साडंगाल से विद्रोहियों ने देवघर से चले एक डाक हरकारे के हाथ तीन पत्त्ते वाली साल की डाली देकर संदेश भेजा कि वे तीन दिन में उन तक पहुंच रहे हैं, सामना करने को तैयार रहें. इन तीन पत्तों वाली साल की टहनी का एक-एक पत्ता विद्रोहियों के आगमन के पूर्व एक-एक दिन का प्रतीक था.

छह महीने के भीतर ही संताल हूल का यह विद्रोह भयानक रूप धारण कर पूरा संताल परगना, हजारीबाग, बंगाल के धुलियान, मुर्शिदाबाद व बांकुड़ा और बिहार के भागलपुर तक फैल गया. 21 सितंबर 1855 तक वीरभूम से दक्षिण-पश्चिम जीटी रोड पर स्थित तालडांगा और और दक्षिण पूर्व में सैंथिया से पश्चिम और गंगा घाटी वाले इलाके में राजमहल और भागलपुर जिले के पूर्वोत्तर और दक्षिणेत्तर इलाके तक विद्रोही गतिविधियां काफी तेज थी.

इसके बाद विद्रोहियों ने पूरा वीरभूम तहस-नहस कर दिया. नारायणपुर, नलहाटी, रामपुरहाट, सैंथिया ही नहीं, वीरभूम जिला का मुख्यालय सिउड़ी और उससे पश्चिम स्थित नागौर व हजारीबाग के नजदीक खड़डीहा में सियारामपुर तक सारे पुलिस चौकियों और इलाके को नवंबर 1855 के अंत तक लूटकर विद्रोहियों ने ईस्ट इंडिया कंपनी को मुश्किल में ला दिया. बिहार से बंगाल की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर विद्रोहियों का कब्जा हो गया.

डाक हरकारे को रोके जाने और उनकी डाक थैलियां लूट लिये जाने से विद्रोहियों से अग्रेजों की परेशानी बढ़ती गयी. ऐसे में अंग्रेजों की सेना ने भी कहर बरपाया. 15000 के करीब संताल मारे भी गये, पर ‘स्वराज-स्वशासन’ के लिए वे लड़ाई लड़ते रहे, पीछे नहीं हटे. ऐसे में अंग्रेजी हुकूमत के लिए यही रास्ता बचा कि वे मार्शल लॉ हटायें. सेक्शन 3 रेगुलेशन X 1804 के तहत लगा तीन जनवरी 1856 को अंतत: मार्शल लॉ हटाना पड़ा.

इसे 10 नवंबर 1855 को लगाया गया था. इससे पहले संताल परगना को Acts of XXXVII 1855 (बाद में X of 1857) के तहत अलग जिला बनाकर नन रेगुलेशन डिस्ट्रिक्ट का दर्जा देना पड़ा. डिप्टी कमिश्नर के तौर पर तब एश्ले इडेन सीएस विशेष रूप से नियुक्त किये गये. सिविल के साथ क्रिमिनल ज्यूरिडिक्शन पावर भी उन्हें दिये गये. चार उप जिलों के लिए चार सहायक अधिकारी भी दिया गया.

एक अन्य कानून Acts XXXVIII 1855 को दिसंबर में ही लागू किया गया. इसके तहत स्पीडी ट्रायल व सजा दिलाने का प्रावधान किया गया था. इसके तहत जनवरी 1856 के पहले सप्ताह तक अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सिदो पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके थे और उनको सजा हो चुकी थी. जबकि कान्हू सहित अन्य भी गिरफ्तार कर लिये गये. इनकी गिरफ्तारी के बाद यह विद्रोह थमा.

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 June 30, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पटना के हथुआ बाजार में अलसुबह अचानक भीषण आग लग गई पटना के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, 6 घंटे के अंदर जलकर खाक हुई कई दुकानें, मची अफरातफरी
Next Article शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत का छलका दर्द, कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
GoldPriceSurge
GoldPriceSurge : युद्ध के चलते सोने की कीमतों में इजाफा
Uncategorized March 3, 2026
SapnaChoudhary
SapnaChoudhary : ‘मुझे लगा अब गोली मार देंगे’- सपना चौधरी
राज्य March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?