24 घंटे में 154 संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है।
सबसे ज्यादा 80 लोग देहरादून जिले में संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 1014 सैंपल की जांच की गई।
इसमें 154 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
देहरादून जिले में 80, नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, उधमसिंहनगर में 9, पौड़ी और चमोली में 7-7, बागेश्वर में 5, अल्मोड़ा और चंपावत में 3-3, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
वहीं, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
वहीं, इस दौरान 101 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
वर्तमान में 388 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

