By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मंकीपॉक्स : WHO ने यौन साथियों की संख्या कम करने की दी सलाह, तो क्या गे कल्चर से फैलती है बीमारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > मंकीपॉक्स : WHO ने यौन साथियों की संख्या कम करने की दी सलाह, तो क्या गे कल्चर से फैलती है बीमारी
दिल्ली

मंकीपॉक्स : WHO ने यौन साथियों की संख्या कम करने की दी सलाह, तो क्या गे कल्चर से फैलती है बीमारी

admin
Last updated: 2022/07/29 at 7:28 AM
admin
Share
4 Min Read
delhi
delhi
SHARE

नई दिल्ली : भारत समेत दुनिया के देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स के वायरस से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने (डब्ल्यूएचओ) ने यौन साथियों की संख्या सीमित करने की सलाह दी है. अपने एक बयान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि मई में मंकीपॉक्स का प्रकोप शुरू होने के बाद से इससे जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 98 फीसदी ‘गे’, ‘बाइसेक्शुअल’ और अन्य पुरुष हैं, जो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं. अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस के बयान पर भरोसा करें, तो क्या मंकीपॉक्स का वायरस ‘गे’ कल्चर की वजह से दुनिया के देशों में फैल रहा है? जबकि, अन्य महामारी विशेषज्ञों की मानें, तो इसका वायरस भी कोरोना के वायरस की तरह संक्रमित व्यक्ति को छूने, उसके बिस्तर पर सोने या फिर उसकी सांसों से फैलता है.

Contents
पुरुषों से यौन संबंध रखने वाले पुरुष अपनाएं सुरक्षित विकल्प : डॉ गेब्रेयेसेसपरामर्श देने के लिए सरकार करेगी कार्यबल का गठनभारत में मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की वैश्विक आपातकालमीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस ने अभी हाल ही के दिनों में सलाह दी है कि जिन पुरुषों के मंकीपॉक्स की चपेट में आने का जोखिम है वे फिलहाल यौन साथियों की संख्या सीमित रखने पर विचार करें. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी डब्ल्यूएचओ ने हाल में कई देशों में मंकीपॉक्स के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वैश्विक आपातकाल की घोषणा की थी.

पुरुषों से यौन संबंध रखने वाले पुरुष अपनाएं सुरक्षित विकल्प : डॉ गेब्रेयेसेस

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रेयेसेस ने कहा कि मई में मंकीपॉक्स का प्रकोप शुरू होने के बाद से इससे जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 98 प्रतिशत ‘गे’, ‘बाइसेक्शुअल’ और अन्य पुरुष हैं, जो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं. उन्होंने जोखिम के दायरे में आने वाले लोगों से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने की अपील की है. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, ‘इसका मतलब है कि पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित विकल्प अपनाएं. इसमें फिलहाल के लिए यौन साथियों की संख्या कम करना शामिल है.’ टेड्रोस ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों को पृथक किया जाए, शारीरिक संपर्क से जुड़े समारोहों से बचा जाए.

परामर्श देने के लिए सरकार करेगी कार्यबल का गठन

उधर, भारत में मंकीपॉक्स पर परामर्श देने के लिए सरकार ने कार्यबल के गठन का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंकीपॉक्स को लेकर 26 जुलाई को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. यह बैठक मंकीपॉक्स के संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आयोजित की गई.

भारत में मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि

भारत में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से केरल में तीन जबकि दिल्ली में एक मामले की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को तय समय के भीतर मंकीपॉक्स के संक्रमण के मामलों का पता लगाने और उनके प्रबंधन के लिए एक संवेदनशील रणनीति पर काम करने के लिए कहा गया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नेटवर्क प्रयोगशालाओं को संचालित करने और उन्हें मंकीपॉक्स रोग के आवश्यक निदान की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.

 

You Might Also Like

AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला

DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

AIIMSReport : ‘मुझे लड़की बनना है – चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

UttarakhandProtest : भाजपा को 10 दिन का अल्टीमेटम !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 29, 2022 July 29, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article minister arvind kejriwal दिल्ली समाचार अपडेट: एलजी की मंजूरी नहीं मिलने के बाद सिंगापुर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल!
Next Article president murmu ‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद: महिला आयेाग ने जारी किया रंजन को समन, अधीर ने मांगा राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का समय, MP में FIR : 10 बातें

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IndiaMysteries
IndiaMysteries : इतिहास का सबसे खतरनाक हथियार: विष कन्याएं और चाणक्य की रणनीति
राष्ट्रीय April 6, 2026
HealthCheckupFrequency
HealthCheckupFrequency : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेकअप ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 6, 2026
UttarakhandFarming
UttarakhandFarming : गुलाबी गोभी उगाकर मालामाल हो रहा उत्तराखंड
अल्मोड़ा April 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी शुरू !
देहरादून April 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?