By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Mission2027Uttarakhand : मिशन 2027 : कांग्रेसियों में घमासान – टिकट वितरण नहीं होगा आसान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > Mission2027Uttarakhand : मिशन 2027 : कांग्रेसियों में घमासान – टिकट वितरण नहीं होगा आसान
उत्तराखण्ड

Mission2027Uttarakhand : मिशन 2027 : कांग्रेसियों में घमासान – टिकट वितरण नहीं होगा आसान

पार्टी के सामने सबसे गंभीर और व्यावहारिक संकट यह है कि सांगठनिक बदलावों और नई नियुक्तियों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है.

admin
Last updated: 2026/07/02 at 11:03 AM
admin
Share
4 Min Read
Mission2027Uttarakhand
Mission2027Uttarakhand : मिशन 2027 : कांग्रेसियों में घमासान - टिकट वितरण नहीं होगा आसान
SHARE
Highlights
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा संगठन को पटरी पर लाने और चुनावी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए लगातार.
  • पार्टी के सामने सबसे गंभीर और व्यावहारिक संकट यह है कि सांगठनिक बदलावों और नई नियुक्तियों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है.
  • हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कुमारी शैलजा ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ हिदायत दी.

Mission2027Uttarakhand : मिशन 2027 : कांग्रेसियों में घमासान – टिकट वितरण नहीं होगा आसान :- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर  एक तरफ जहां सत्ताधारी भाजपा अपनी बिसात बिछाने की रफ़्तार बढ़ा रही है उद्घाटन , शिलान्यास और घोषणाएं की जा रही हैं , वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर का ‘अंतरकलह ’ चुनावी ताप के बीच सुलगता नजर आ रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा संगठन को पटरी पर लाने और चुनावी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए लगातार उत्तराखंड के दौरे कर रही हैं। लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि हाईकमान की तमाम कोशिशों और कड़े निर्देशों के बावजूद पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी खींचतान कम होने के बजाय और गहरी होती जा रही है। चुनावी साल में कांग्रेस के लिए नेताओं की यह अंदरूनी कलह चुनावी खेल और नतीजे बिगाड़ भी सकती है।

पार्टी के सामने सबसे गंभीर और व्यावहारिक संकट यह है कि सांगठनिक बदलावों और नई नियुक्तियों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। जिला और महानगर स्तर पर मजबूत टीम खड़ी करने की कोशिशें तो हो रही हैं, लेकिन अलग-अलग गुटों के दबाव और अपने करीबियों को पद दिलाने की होड़ के कारण इस पूरी प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कुमारी शैलजा ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ हिदायत दी है कि जो भी पदाधिकारी आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे संगठन के पदों को छोड़ दें ताकि नए चेहरों को मौका मिले। सांगठनिक फैसलों में आ रही इस रुकावट और नेताओं के अड़ियल रवैये को लेकर प्रभारी ने केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को भी राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया है, जिससे साफ है कि यह रार अब दिल्ली दरबार की चौखट तक पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड कांग्रेस में क्षत्रपों की आपसी जंग का इतिहास पुराना है, लेकिन इस बार यह लड़ाई सीधे तौर पर पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारियों की एकजुट टीम समय पर तैयार नहीं होती है, तो इसका सबसे घातक असर टिकट आवंटन के दौरान दिखेगा।

वर्तमान में जो नेता अंदरूनी रूप से एक-दूसरे की जड़ें काटने और अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुटे हैं, वे टिकट बंटवारे के वक्त खुलकर आमने-सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के भीतर बड़े पैमाने पर बगावत और अंतर्घात (भीतरघात) का खतरा पैदा हो सकता है, जो कांग्रेस के बने-बनाए खेल को बिगाड़ देगा।

किसी भी चुनाव को जीतने के लिए एक मजबूत और एकजुट सांगठनिक ढांचे की जरूरत होती है। जब तक निचले स्तर पर काम करने वाली कोर टीम ही तय नहीं होगी, तब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और सत्ता विरोधी माहौल को वोटों में तब्दील करना लगभग नामुमकिन होगा।

कुमारी शैलजा की बार-बार की नसीहतों का असर नेताओं के बयानों में तो ‘अखिल भारतीय एकजुटता’ के रूप में दिखता है, लेकिन धरातल पर कार्यकर्ताओं का मनोबल नेताओं की आपसी रंजिश की भेंट चढ़ रहा है। यदि कांग्रेस ने समय रहते इस अंदरूनी कलह को काबू में नहीं किया, तो अनुकूल माहौल होने के बावजूद उसे आगामी विधानसभा चुनाव की दहलीज पर भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह लेख सोशल मीडिया से साभार लगा है।

You Might Also Like

HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM

AICentreOfExcellenceUttarakhand : मेडिकल कॉलेजों में AI Centre of Excellence स्थापित करेंगे – सुबोध उनियाल

ViksitBharatGRamJiYojana : विकसित भारत – जी राम जी योजना प्रदेश में लागू – धीराज गर्ब्याल

RishikeshMonsoonUpdate : मानसून ने रोका ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का रोमांच

HarsilVillageRisk : आपदा की आशंका से रातभर जागते हैं हर्षिलवासी !

TAGGED: #DehradunPoliticsNews, #khojinaradbreakingnews, CongressInfightingUttarakhand, CongressInternalWar, CongressTicketDistribution2027, khojinarad, KumariSeljaUttarakhand, Mission2027Uttarakhand, RahulGandhiUttarakhandCongress, TicketWarCongress2027, UttarakhandAssemblyElection, UttarakhandBJPvsCongress, UttarakhandCongressControversy, UttarakhandElections2027, UttarakhandLatestNews2026, UttarakhandPoliticalCrisis, UttarakhandPoliticalUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 2, 2026 July 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HarsilVillageRisk HarsilVillageRisk : आपदा की आशंका से रातभर जागते हैं हर्षिलवासी !
Next Article RishikeshMonsoonUpdate RishikeshMonsoonUpdate : मानसून ने रोका ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का रोमांच

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HospitalSurpriseInspection
HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM
भांडा फोड़ July 2, 2026
AICentreOfExcellenceUttarakhand
AICentreOfExcellenceUttarakhand : मेडिकल कॉलेजों में AI Centre of Excellence स्थापित करेंगे – सुबोध उनियाल
देहरादून July 2, 2026
ViksitBharatGRamJiYojana
ViksitBharatGRamJiYojana : विकसित भारत – जी राम जी योजना प्रदेश में लागू – धीराज गर्ब्याल
उत्तराखण्ड July 2, 2026
RishikeshMonsoonUpdate
RishikeshMonsoonUpdate : मानसून ने रोका ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का रोमांच
उत्तराखण्ड July 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?