महापौर सौरभ थपलियाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा :- ‘रायपुर विधानसभा’ के अंतर्गत ‘वार्ड 62 ननूरखेड़ा’ के कुछ स्थानों पर लगातार हो रही भारी बरसात से नुकसान हुआ। इसकी सूचना पर महापौर सौरभ थपलियाल ने स्थानीय पार्षद सुमित पुंडीर के संग निरीक्षण किया।
यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
महापौर ने नुकसान का जायजा लिया। महापौर ने लोगों से भी बातचीत की। जनमानस ने बताया कि भारी बारिश से इस वार्ड में नुकसान हुआ है। जिससे नदी से लगी सुरक्षा दीवार ढह गई। स्थानीय लोगों ने ये भी महापौर को बताया कि सुंदरवाला के जंगलों से काफी पानी नाले पर आया और इस वजह से घरों को खतरा हो गया है।
महापौर ने नुकसान हुई जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद महापौर ने आम जन को हो रही समस्याओं के देखते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र निवारण हेतु निर्देशित किया। महापौर ने बताया कि विगत तीन दिन से बारिश हो रही है। इससे नदी और नालों का जल स्तर बढ़ गया है।
यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जिससे आसपास के इलाकों में नुकसान हो रहा है। नगर निगम अधिकारियों से कहा है कि इस वार्ड में हुए नुकसान पर जनता के आगे जो समस्या बनी है, उसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। महापौर ने बताया कि जल भराव और नुकसान की सूचना पर नगर निगम की टीमें लगी है। कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुमित पुण्डीर सहित स्थानीय निवासीगण उपस्थित रहे।

