मंगल और शुक्रवार को शादी बंद ! वजह उड़ा देगी होश : आज हम आपको ज़िंदगी के सबसे ख़ास पल की ख़ास बात बता रहे हैं। जी हाँ हम बात शादी की कर रहे हैं क्योंकि इस रस्म में जो रीत रिवाज़ , परम्परा और मान्यताएं हैं वो थोड़ी ही दूरी पर बदल जाती हैं। हर देश, हर समाज और संस्कृति में विवाह को लेकर अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं. भारत में जहां शुभ मुहूर्त देखकर शादियों की तारीख तय की जाती है, वहीं दुनिया के एक देश में रिवाजों के चलते मंगलवार और शुक्रवार को शादी करने पर सख्त मना है. चलिए, जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं, जहां मंगलवार और शुक्रवार को शादी का आयोजन नहीं होता है।
पढ़ें ख़बर :- मखाना खाने के अचूक फायदे
किन देशों में शुक्रवार को नहीं होती है शादी
ग्रीस एक ऐसा देश जहां सदियों पुरानी मान्यताओं के कारण इन दो दिनों में शादी करने को अशुभ और अपशकुन माना जाता है. ग्रीस में मंगलवार को अशुभ दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1453 में कॉन्स्टेंटिनोपल पर हमला हुआ था और बीजान्टिन साम्राज्य का पतन हुआ था. ग्रीस में माना जाता है कि इस दिन शादी करने से इंसान की जिंदगी में भूचाल आ सकता है या फिर पतन का कारण बन सकता है. इसलिए यहां के लोग इस दिन को अशुभ मानते हुए शादी से बचते नजर आते हैं।
अगर बात शुक्रवार की करें तो ईसाई मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. माना जाता है कि, इस दिन शुभ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दिन प्रायश्चित करने का है न कि किसी तरह का उत्सव मनाने का है. यही कारण है कि, ग्रीस के लोग इन दो दिनों में शादी से बचते नजर आते हैं।
पढ़ें ख़बर :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे
क्या आज भी फॉलो होते हैं नियम
आज का दौर 21वीं सदी का है, कई देशों में पुराने नियमों को लोगों ने खत्म कर दिया है, लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां आपको पुराने रीति-रिवाज आज भी फॉलो होते दिख जाएंगे. हालांकि आज की पीढ़ी पढ़ी-लिखी और आधुनिक सोच वाली है, लेकिन ग्रीस में पारंपरिक रिवाजों और धार्मिक भावनाओं का अब भी गहरा असर है. वहां के कई ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी शादी की तारीख तय करते वक्त पुजारियों और बुजुर्गों से सलाह लेते हैं और अगर कोई मंगलवार या शुक्रवार को शादी करना चाहता है, तो परिवार इसका विरोध करता है।
ग्रीस में शादी के लिए सबसे शुभ दिन शनिवार और रविवार का होता है क्योंकि, इस दिन लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो दुनिया में हर जगह शादी से जुड़ी अपनी-अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं. ग्रीस की यह परंपरा उसके प्राचीन इतिहास से जुड़ी हुई है. फिलहाल किसी ख़ास दिन पर शादी न करने की कोई वजह नहीं है लेकिन दिशा , मुहूर्त , नक्षत्र और लग्न को देखे बिना भारत में भी शादियां नहीं होती हैं।

