By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: इतिहास रचते हुए भेड़िए की विलुप्त प्रजाति डायर वुल्फ का दोबारा जन्म
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > इतिहास रचते हुए भेड़िए की विलुप्त प्रजाति डायर वुल्फ का दोबारा जन्म
वीडियो

इतिहास रचते हुए भेड़िए की विलुप्त प्रजाति डायर वुल्फ का दोबारा जन्म

"सदियों बाद भेड़िए की लुप्त प्रजाति 'डायर वुल्फ' का पुनर्जन्म!"

admin
Last updated: 2025/04/09 at 10:48 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • "विलुप्त प्रजाति जीवित!"
  • "भेड़िए का चमत्कारिक पुनर्जन्म!"
  • "जो कहानी में था, अब वो हकीकत है: ज़िंदा हुआ लुप्त भेड़िया!"

इतिहास रचते हुए भेड़िए की विलुप्त प्रजाति डायर वुल्फ का दोबारा जन्म :  अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए भेड़िए की विलुप्त प्रजाति डायर वुल्फ को दोबारा जन्म दिया है। अमेरिका के डलास की बायोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। कंपनी ने पुराने DNA, क्लोनिंग और जीन एडिटिंग तकनीकों के सहारे 13,000 साल पहले विलुप्त हो चुके डायर वुल्फ प्रजाति के तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो नर और एक मादा है। बायोसाइंसेज के वैज्ञानिकों ने ओहियो की शेरिडन गुफा से 13,000 साल पुराने दांत और इडाहो से 72,000 साल पुरानी खोपड़ी से डीएनए निकाला। उसके बाद इनसे डायर वुल्फ के दो हाई-क्वालिटी जीनोम तैयार किए गए।

डायर वुल्फ की विशेषताओं जैसे सफेद फर और लंबे, घने बालों की पहचान के लिए इन जीनोम को ग्रे वुल्फ, लोमड़ी और जैकाल से मैच किया गया। इसके बाद CRISPR जीन एडिटिंग तकनीक की मदद से ग्रे वुल्फ की कोशिकाओं में 20 जेनेटिक बदलाव किए गए। इन एडिटेड कोशिकाओं से भ्रूण बनाए गए और उन्हें मिक्स ब्रीड नस्ल के हाउंड कुत्तों के गर्भ में ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद 1 अक्टूबर 2024 को दो नर शावक रोमुलस और रेमुस का जन्म हुआ। इसके बाद 30 जनवरी 2025 को मादा शावक खलीसी का जन्म हुआ।डायर वुल्फ बड़े शिकारी भेड़िये होते थे। ये आकार में आज के ग्रे वुल्फ से बड़े, अधिक ताकतवर और ठंडे इलाकों में रहने में सक्षम थे।

इनका सिर चौड़ा, जबड़ा मजबूत और फर घना सफेद होता था। यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका के जंगलों की सबसे खतरनाक शिकारी थी। बायोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज के मुताबिक ये शावक सिर्फ प्रदर्शनी के लिए होंगे। इन्हें बच्चे पैदा नहीं करने दिए जाएंगे। तीनों शावक फिलहाल 2,000 एकड़ के एक सीक्रेट इलाके में रखे गए हैं। इस इलाके को 10 फीट ऊंची बाड़ से घेरा गया है। यह जगह अमेरिकी कृषि विभाग में रजिस्टर्ड हैं। इसकी सुरक्षा के लिए ड्रोन, कैमरे और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कोलोसल ने 2021 से मैमथ, डोडो और तस्मानियाई टाइगर को दोबारा पैदा करने के लिए काम शुरू किया था, लेकिन डायर वुल्फ पर उसका काम अब तक गुप्त रखा गया था।

 

 

 

 

 

You Might Also Like

KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

SimpsonsPredictions : The Simpsons के निर्माता पर लगे ये आरोप सच हैं या सिर्फ रहस्य और सनसनी का खेल

BlackBudget2026 : बजट सिर्फ आंकड़े नहीं, देश की अर्थव्यवस्था की असली कहानी

TAGGED: #AncientDNA, #AncientMeetsModern, #AncientWolves, #AnimalResurrection, #BackFromExtinction, #CloneSuccess, #CloneThePast, #DireWolf2025, #DireWolfClone, #DireWolfReturns, #DNACloning, #DNAScience, #EvolutionReturns, #ExtinctAnimalsReturn, #ExtinctNoMore, #FossilToFuture, #FutureIsNow, #FutureOfGenetics, #GeneticEngineering, #GeneticRevival, #GeneticRevolution, #GeneticsAndFuture, #GroundbreakingDiscovery, #HistoricDiscovery, #HistoryRewritten, #JurassicComeback, #LegendaryBeast, #LostSpeciesRevived, #NatureMiracle, #NatureReturns, #PaleontologyNews, #PrehistoricWolves, #ResurrectedWolf, #RevivedCreatures, #ScienceFictionReality, #ScienceUpdates, #ScientificBreakthrough, #SpeciesResurrection, #WildlifeBreakthrough, #WildlifeMiracle, #WildlifeReborn, #WolfAwakening, #WolfInReality, #WolfMystery, #WolfOfLegends, #WolfPackReturns, #WolfRevival, #WolvesAreBack, #WolvesOfThePast, #WolvesUnleashed, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 9, 2025 April 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Next Article उत्तराखंड के गोदाम से राशन खत्म उत्तराखंड के गोदाम से राशन खत्म – उपभोक्ता परेशान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CoughSyrup
CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई
राज्य February 10, 2026
AnilBaluni
AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
पौड़ी गढ़वाल February 10, 2026
Madrasa
Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल
Uncategorized February 10, 2026
HarkSinghRawat
HarkSinghRawat : जुगाड़ू नहीं जिताऊ को मिलेगा टिकट – हरक सिंह रावत
देहरादून February 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?