By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: UttarakhandPolitics : बोले महेंद्र भट्ट – कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandPolitics : बोले महेंद्र भट्ट – कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष
उत्तराखण्ड

UttarakhandPolitics : बोले महेंद्र भट्ट – कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष

हस्ताक्षरों से नहीं धुलेगा कांग्रेस की नाकामी का दाग - भाजपा

admin
Last updated: 2026/11/19 at 10:54 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : बोले महेंद्र भट्ट - कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि वास्तव में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की इतनी ही चिंता है.
  • भट्ट ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि जेनी जैसी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी ने अब तक कौन सा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया?
  • कितने बड़े नेता उनके समर्थन में सामने आए? कितनी बार कांग्रेस ने इस मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद की?

UttarakhandPolitics :  बोले महेंद्र भट्ट – कांग्रेस बेटियों के इंसाफ के लिए करे संघर्ष :-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के उत्तराखंड दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज जिस राजनीतिक दुर्दशा और संगठनात्मक बिखराव से गुजर रही है, उसके लिए किसी दूसरे दल को जिम्मेदार ठहराने के बजाय उसे अपने भीतर झांकने की जरूरत है। विडंबना देखिए कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी और हरियाणा में भी पार्टी को करारी चुनावी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वही नेतृत्व उत्तराखंड में कांग्रेस को नई दिशा देने के दावे कर रहा है। सैलजा को प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को उपदेश देने से पहले अपने राजनीतिक प्रदर्शन का हिसाब भी देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि वास्तव में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की इतनी ही चिंता है तो उसे जेनी जैसी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाना चाहिए। उनके समर्थन में खुलकर सामने आना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का विषय किसी दल की राजनीति से बड़ा है। लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकताओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है, जब सरकार के विरोध में अभियान चलाने के लिए पार्टी तुरंत सक्रिय हो जाती है, मगर पीड़ित बेटियों के न्याय के सवाल पर वैसी ही गंभीरता और सक्रियता दिखाई नहीं देती।

भट्ट ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि जेनी जैसी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी ने अब तक कौन सा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया? कितने बड़े नेता उनके समर्थन में सामने आए? कितनी बार कांग्रेस ने इस मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद की? क्या कांग्रेस की संवेदनाएं भी राजनीतिक लाभ-हानि देखकर जागती हैं? यदि पार्टी वास्तव में महिला सम्मान की पक्षधर है तो उसे राजनीतिक सुविधा के अनुसार मुद्दे चुनने के बजाय हर पीड़ित के साथ खड़ा होना चाहिए। केवल सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने से महिलाओं को न्याय नहीं मिलने वाला, इसके लिए इच्छाशक्ति, गंभीरता और जमीन पर संघर्ष की जरूरत होती है।

You Might Also Like

RudrapurPressClub : संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने प्रेस क्लब / मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण

DehradunPolice : हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें – देहरादून पुलिस

HaldwaniConvocation2026 : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को मिली उपाधियाँ

BainiBhuliYojana : 8 दिसंबर को 5 लाख खातों में पहली किस्त भेजेगी धामी सरकार

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री

TAGGED: #BJPUTTARAKHAND, #CongressVsBJP, #MAHENDRABHATT, #WomenJustice, JennyJustice, khojinarad, uttarakhandcongress, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BainiBhuliYojana BainiBhuliYojana : 8 दिसंबर को 5 लाख खातों में पहली किस्त भेजेगी धामी सरकार
Next Article HaldwaniConvocation2026 HaldwaniConvocation2026 : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को मिली उपाधियाँ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RudrapurPressClub
RudrapurPressClub : संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने प्रेस क्लब / मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड November 19, 2026
DehradunPolice
DehradunPolice : हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें – देहरादून पुलिस
उत्तराखण्ड November 19, 2026
HaldwaniConvocation2026
HaldwaniConvocation2026 : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को मिली उपाधियाँ
उत्तराखण्ड November 19, 2026
BainiBhuliYojana
BainiBhuliYojana : 8 दिसंबर को 5 लाख खातों में पहली किस्त भेजेगी धामी सरकार
देहरादून November 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?