अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, और आज हम बात कर रहे हैं एक भयावह प्राकृतिक आपदा की, जो अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में एक सितंबर दो हज़ार पच्चीस को आई, एक छह दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप, जिसने सैकडो लोगों की जान ले ली और हजारों को घायल कर दिया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
भूकंप का केंद्र और गहराई, यह भूकंप रात ग्यारह बजकर सैंतालीस मिनट स्थानीय समय पर आया, जब अधिकतर लोग गहरी नींद में थे, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर फोर जियोसाइंसेज और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण USGS के अनुसार, इसका केंद्र जालालाबाद शहर से सत्ताईस किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व में था, गहराई केवल दस किलोमीटर थी, जो इसे उथला भूकंप बनाती है, और यही कारण है कि इसका प्रभाव ज़मीन पर इतना ज्यादा महसूस किया गया
नंगरहर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छह सौ बाईस लोगों की मौत हो चुकी है और एक हज़ार से अधिक घायल हैं, सबसे ज्यादा नुकसान जालालाबाद और उसके आसपास के गांवों में हुआ है, जहां मिट्टी के घर पूरी तरह से ढह गए, दूसरा झटका चार दशमलव पांच तीव्रता का बीस मिनट बाद और तीसरा पाँच दशमलो दो तीव्रता का दर्ज किया गया
राहत कार्यों में बाधाएं, तालिबान सरकार ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए हैं, लेकिन दुर्गम इलाकों में पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है, UN और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने मदद की पेशकश की है, 2023 में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप की यादें अब भी ताज़ा हैं, जिसमें 1504 हज़ार मौतें हुई थीं, बार बार भूकंप क्यों आते हैं, अफगानिस्तान हिंदू कुश पर्वत क्षेत्र में स्थित है, जो एक टेक्टॉनिक प्लेटों का सक्रिय इलाका है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर | ऑरेंज अलर्ट जारी
यहाँ इंडियन प्लेट, यूरोएशियन और अरबियन प्लेट्स से टकरा रही है, जिसकी वजह से लगातार हलचल और झटके आते रहते हैं, बीते दस वर्षों में इस क्षेत्र में छह दशमलव शून्य से ऊपर के दस भूकंप आ चुके हैं, जलवायु परिवर्तन और भूस्खलन ने भी हालात को और गंभीर बना दिया है, यह भूकंप हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि प्रकृति के सामने हम कितने नाजुक और असहाय हैं, हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, अगर आप इस विषय पर जागरूकता फैलाना चाहते हैं।

