By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर ताज़ा अपडेट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर ताज़ा अपडेट
लफ्फाज़ी

सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर ताज़ा अपडेट

राज्य आंदोलनकारी और आश्रितों को मिलेगा लाभ.

admin
Last updated: 2024/11/28 at 6:36 AM
admin
Share
4 Min Read
10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण
10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण
SHARE
Highlights
  • सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण.
  • महिलाओं के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण.
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला.

सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर ताज़ा अपडेट : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण देने का प्रारूप तैयार कर दिया है. खास बात ये है कि धामी कैबिनेट ने मार्च महीने में इससे जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी, जिसके बाद इससे जुड़ा बिल सदन में भी पास करवाया गया था. राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब इसका प्रारूप भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, उत्तराखंड शासन ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण से जुड़ा प्रारूप जारी कर दिया है. हालांकि, सरकार ने विधानसभा में बिल पास करवाने के साथ ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी, लेकिन इसको लेकर शासन स्तर पर आदेश जारी नहीं हो पाया था. अब शासन ने इसका आदेश जारी कर इसका प्रारूप भी बना लिया है।

लंबे समय से राज्य आंदोलनकारी सरकारी सेवाओं में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे थे. तमाम प्रदर्शनों के जरिए भी उन्होंने सरकार के सामने अपनी इस मांग को रखा था, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण इसमें कई तरह की पेचीदगियां आ रही थी।

इसी को देखते हुए सरकार ने इसके लिए सदन में बिल पास करवाने का निर्णय लिया. खास बात ये है कि मामले में राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है. साथ ही शासन से आदेश भी जारी हो चुका है. जबकि, अब आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को भी आरक्षण देने से जुड़ा प्रारूप जारी किया गया है।

पहली निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार से शुरू हो गई थी इसकी शुरुआत: उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को आरक्षण व नौकरी देने की शुरुआत पहली निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार से हो गई थी, तब 7 दिन तक जेल में रहने वालों आंदोलनकारियों को सीधे नौकरी देने का निर्णय लिया गया था. साथ ही 1 से 6 दिन तक जेल रहने वाले आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का आदेश भी जारी हुआ और इसपर आरक्षण भी मिलने लगा।

इसके बाद राज्य आंदोलनकारियों की मांग के अनुसार साल 2010 में सभी चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को निशंक सरकार ने 10 क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया और इसपर आदेश जारी कर दिया. साल 2011 में खंडूड़ी सरकार ने आंदोलनकारी आश्रितों को भी इसमें आरक्षण देने की व्यवस्था की।

कोर्ट में दायर याचिका से आरक्षण पर लगा ब्रेक: राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका ने आरक्षण की स्थिति पर ब्रेक लगा दिया. हाईकोर्ट ने साल 2013 में राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले आरक्षण पर स्टे लगा दिया. जिसके बाद साल 2015 में हरीश रावत सरकार ने आरक्षण का लाभ आंदोलनकारियों को देने के लिए सदन बिल लाया, लेकिन इस एक्ट पर राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिल पाई. इसलिए यह मामला अधर में लटक गया।

आरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई. राज्य आंदोलनकारी को आरक्षण का लाभ खत्म होने के बाद उनकी तरफ से यह मांग तेज हो गई।

धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में बड़ी राहत दी. विधानसभा में बिल पास करवा कर अब आदेश जारी करने के बाद प्रारूप भी सार्वजनिक कर दिया है. जिससे अब आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

साल 2022 में धामी सरकार ने राजभवन से पूर्व में भेजे गए बिल को वापस मंगवाया और विधानसभा में एक्ट पास करवा दिया. इसके बाद राज्यपाल से भी मंजूरी मिल गई और अब सभी अड़चनें दूर करते हुए आंदोलनकारियों को बड़ी खुशखबरी दी गई।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

UttarakhandNews ; कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

PowerfulUttarakhand :उत्तराखण्ड में ITBP की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – सीएम

VastuShastra : घर बनाते समय ग्रहों के गोचर पर कीजिए विचार

TAGGED: #narendra modi, 10% आरक्षण लागू!, 10% क्षैतिज आरक्षण पर बड़ा ऐलान!, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, Mrs. Radha Raturi, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 28, 2024 November 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संपत्ति पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने की साजिश!
Next Article व्हाट्सऐप व्हाट्सऐप पर शादी कार्ड आये तो सावधान!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?