हेल्थ
Trending

बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव के उपाय और सावधानियां,,जानिए एक क्लिक में..

Dengue havoc: Protect yourself with precautions and protective measures.

कई हिस्सों में इस समय डेंगू का कहर जारी है। यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो अक्सर बरसात में दिनों में तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती है।

अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह घातक भी साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरती जाए।

बरसात की शुरुआत होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। गर्मी-उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छरों को पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है, जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस बुखार आदि शामिल हैं, जो अक्सर इन दिनों चिंता का विषय बने रहते हैं।

देश के कई हिस्सों से इस समय डेंगू का कहर जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में डेंगू बुखार तेजी से बढ़ रहा है और यह एक चिंताजनक स्वास्थ्य मुद्दा है।

यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, अगर समय रहते इसका निदान और सही इलाज न कराया जाए।

ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि खुद को मच्छरों से बचाना बेहद जरूरी है।

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप मच्छरों के प्रजनन को रोक सकते हैं।

मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें : मच्छरों को अपने आसपास आने से रोकने के लिए आप मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इनकी मदद से आप मच्छरों के काटने से बच सकते हैं।

इसके अलावा मच्छरदानी का इस्तेमाल और फुल कवरिंग कपड़ों की मदद से भी खुद को इनसे बचा सकते हैं।

पानी जमा न होने दें : बरसात में मौसम में अक्सर पानी जमा होने लगता है और रुके हुए पानी में अंडे देने से मच्छर पनपते हैं।

इसलिए अपने घर में रुके हुए पानी को ढककर या साफ करके रखें, ताकि मच्छर पनप न सके। रुके हुए पानी से बचने के लिए बाल्टी, कूलर और अन्य कंटेनर की नियमित जांच करते रहे।

कूड़े को साफ करें :  मच्छरों से बचे रहने के लिए घर के आसपास खासतौर पर बगीचों, कैंपस या यार्ड्स में किसी भी तरह का कूड़ा-कचरा या मलबा जमा न होने दें।

कूड़े-कचड़े में अक्सर मच्छरों के लिए छिपने की बढ़िया जगह होता है। इसलिए इनसे दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने घर से कचरा हटाएं और अपने आसपास भी सफाई बनाए रखें।

नालियों को साफ-सूथरा रखें : घर के आसपास मौजूद नालियों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

इन नालियों में कचरा या पानी जमा होने पर यह मच्छरों के प्रजनन के लिए एक बेहतरीन जगह बन सकता है।

इसलिए खासकर मानसून के मौसम में जब नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, इनकी साफ-सफाई बनाए रखें।

 

Related Articles

Back to top button