सैयारा” पर करण जौहर की भावुक प्रतिक्रिया :- नमस्कार मैं हूँ अनन्या सहगल और स्वागत है आपका खोजी नारद के खास रोमांटिक बुलेटिन में। और आज हम बात करने जा रहे हैं उस फिल्म की जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, बल्कि एक मशहूर फिल्ममेकर के दिल को भी टुकड़ों में तोड़ दिया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मोहित सूरी की बहुचर्चित फिल्म ‘सैयारा’ की, और उस दिल की जो अब टूट चुका है… वो भी अहान पांडे की अदाकारी से।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- AI Jobs Conspiracy!
करण जौहर – जो अक्सर नए टैलेंट्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं, आज खुद एक डेब्यूटेंट की परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि सोशल मीडिया पर लिख दिया, “आंसू बह रहे हैं…” 18 जुलाई को रिलीज़ हुई फिल्म ‘सैयारा’ इस समय हर दिल पर छाई हुई है। सिर्फ दर्शकों का प्यार ही नहीं, अब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की नजरें भी इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, महेश बाबू के बाद अब करण जौहर ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है — और क्या ही लिख दिया! करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सैयारा’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा — “मुझे याद नहीं कि आखिरी बार कब किसी फिल्म को देखकर मेरे आंसू बह निकले थे।” ये लाइनें सिर्फ एक समीक्षा नहीं, बल्कि एक सच्चे सिनेप्रेमी का इज़हार हैं। करण जौहर, जिन्होंने वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट जैसे सितारों को लॉन्च किया है, वो आज खुद एक YRF डेब्यूटेंट से इतना प्रभावित हैं कि उन्होंने कहा — “क्या डेब्यू है अहान पांडे… आपने मेरा दिल तोड़ दिया और एक फिल्ममेकर के तौर पर मुझे फिर से एनरजाइज्ड कर दिया…” इस पोस्ट में करण ने अहान की आंखों में मौजूद इमोशन, उनकी गहराई और एक्सप्रेशन की इतनी तारीफ की कि मानो एक नए सितारे का उदय हो चुका हो।
करण ने मोहित सूरी की भी दिल खोलकर तारीफ की। “मोहित, आपने अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बनाई है।” उन्होंने कहा कि ‘सैयारा’ में संगीत सिर्फ एक म्यूजिकल एलिमेंट नहीं, बल्कि खुद एक किरदार बनकर उभरता है। करण ने लिखा कि फिल्म का हर गाना, हर सुर, एक भावना की तरह था — और यही तो है मोहित सूरी की खासियत।करण ने फिल्म की फीमेल लीड अनीत पड्डा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा —”आप बहुत खूबसूरत हो, आपकी खामोशियां बोलती रहीं, आपकी कमजोरी और ताकत ने मुझे रुला दिया…” उन्होंने अहान और अनीत की केमिस्ट्री को “जादुई” बताया और लिखा कि दोनों ने मिलकर ‘सैयारा’ को एक अनुभव बना दिया। करण जौहर ने खुद को YRF यानी यशराज फिल्म्स का स्टूडेंट बताते हुए आदित्य चोपड़ा और निर्माता अक्षय वधानी को सलाम किया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Blind Box की चाल
उन्होंने कहा कि “प्यार वापस आ गया है… फिल्मों की ओर वापसी, सिनेमा की ओर वापसी…” उनके शब्दों में जो भावना थी, वो ये साफ़ बता रही थी कि ‘सैयारा’ ने सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि हर उस दिल में जगह बना ली है, जो सिनेमा से प्यार करता है। तो दोस्तों, जब एक फिल्म कोई कहानी नहीं, बल्कि एहसास बन जाए… जब उसके किरदार सिर्फ एक्टर्स नहीं, बल्कि आपकी यादों के हिस्से बन जाएं और जब करण जौहर जैसा डायरेक्टर आंसू बहा दे — तो समझिए ‘सैयारा’ सिर्फ फिल्म नहीं, इश्क़ की वापसी है। मैं हूँ अनन्या सहगल, और यही था आज का रोमांटिक अपडेट सिर्फ खोजी नारद पर। मिलते हैं फिर किसी और प्रेम कहानी के साथ, तब तक के लिए, इश्क़ में भीगे रहिए… और सिनेमा से जुड़े रहिए…

