By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर
मुंबई

KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर

आवाज बदलने की ट्रेनिंग ली.

admin
Last updated: 2026/05/26 at 11:22 AM
admin
Share
5 Min Read
KaranJohar
KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर
SHARE
Highlights
  • असिस्टेंट डारेक्टर से की करियर की शुरुआत.
  • फिल्म ने रच दिया इतिहास.
  • बिना शादी दो बच्चों के बने पिता.

KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर :-  बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं का हिस्सा रहे हैं। कभी प्यार में मिला धोखा तो कभी 26 की उम्र में वर्जिनिटी खोने का बयान, करण कुछ ना कुछ वजह ढूंढ ही लेते हैं खबरों में आने का। बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में गिने जाने वाले करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करोड़ों की फिल्मों से लेकर स्टारकिड्स को लॉन्च करने तक, करण जौहर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। लेकिन चमक-दमक से भरी इस जिंदगी के पीछे एक ऐसा संघर्ष छिपा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बचपन में अपने बोलने के तरीके, चाल और बॉडी लैंग्वेज की वजह से मजाक झेलने वाले करण ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वही लड़का बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्ममेकर कहलाएगा।

Contents
54 साल के हुए करण जौहरआवाज बदलने की ट्रेनिंग लीअसिस्टेंट डारेक्टर से की करियर की शुरुआतफिल्म ने रच दिया इतिहासबिना शादी दो बच्चों के बने पितामेट गाला में रच दिया इतिहास

54 साल के हुए करण जौहर

25 मई 1972 को मुंबई में जन्मे करण जौहर मशहूर प्रोड्यूसर यश जौहर के बेटे हैं। हालांकि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में आएं। करण बचपन में बेहद शर्मीले और इंट्रोवर्ट थे। स्कूल और खेल के मैदान में अक्सर बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे। लोग उन्हें लड़कियों जैसा कहते थे, जिसकी वजह से करण धीरे-धीरे लोगों से दूर रहने लगे। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि उस दौर में उन्हें अपनी आवाज और बॉडी लैंग्वेज को लेकर काफी असुरक्षा महसूस होती थी।

आवाज बदलने की ट्रेनिंग ली

इसी डर की वजह से करण ने अपने माता-पिता से झूठ बोलकर आवाज बदलने की ट्रेनिंग तक ली। घरवालों को लगता था कि वह कंप्यूटर क्लास जा रहे हैं, जबकि असल में वह अपनी आवाज को ज्यादा भारी और आत्मविश्वासी बनाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में जब घर में कंप्यूटर आया तो करण उसे चलाना तक नहीं जानते थे क्योंकि उन्होंने कभी कंप्यूटर सीखा ही नहीं था।

असिस्टेंट डारेक्टर से की करियर की शुरुआत

करण जौहर की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसी फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के दोस्त का छोटा सा किरदार भी निभाया था। शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने करण से कहा कि उन्हें फिल्में डायरेक्ट करनी चाहिए। शुरुआत में करण को लगा कि यह सिर्फ मजाक है, लेकिन बाद में यही बात उनकी जिंदगी बदल गई।

फिल्म ने रच दिया इतिहास

करण ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बाद करण जौहर बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी कई सफल फिल्में दीं। करण की फिल्मों की खासियत उनकी भव्यता, इमोशनल कहानियां और फैमिली ड्रामा रहे हैं। हालांकि करण जौहर का नाम हमेशा नेपोटिज्म की बहस में भी घिरा रहा। उन पर स्टारकिड्स को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन करण का कहना है कि उन्होंने कभी किसी का करियर खराब नहीं किया। उन्होंने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकारों को लॉन्च किया, जो आज बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं।

बिना शादी दो बच्चों के बने पिता

करण जौहर की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने शादी नहीं की, लेकिन साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों यश और रूही के पिता बने। करण खुद को एक गर्वित सिंगल पैरेंट बताते हैं। कई बार उन्होंने अपने टूटे रिश्तों और एकतरफा प्यार के दर्द के बारे में भी खुलकर बात की है। कहा जाता है कि उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की कहानी कहीं ना कहीं उनकी निजी जिंदगी से प्रेरित थी।

मेट गाला में रच दिया इतिहास

हाल के वर्षों में करण अपने ट्रांसफॉर्मेशन और फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने काफी वजन कम किया और इंटरनेशनल फैशन इवेंट ‘मेट गाला 2026’ में रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय फिल्म डायरेक्टर बने। उनके स्टाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल की चर्चा दुनियाभर में होती है।आज 54 साल की उम्र में भी करण जौहर बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली नामों में शामिल हैं। एक ऐसा लड़का जिसका कभी मजाक उड़ाया जाता था, वही आज इंडस्ट्री की दिशा तय करता नजर आता है।

You Might Also Like

Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका

SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?

PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट

 IPL2026 : किसने बनाये 8 लाख 81 हज़ार रुपये में सिर्फ एक रन ?

LPGNewRules : बड़ी राहत  – अब आपको गैस एजेंसी वाले नहीं कर पाएंगे परेशान

TAGGED: #BollywoodFilmmaker, #BollywoodGossip, #BollywoodNepotism, #IndianCinema, #KaranJohar, #KaranJoharBirthday, #KaranJoharControversy, #KaranJoharKids, #KaranJoharLifeStory, #KaranJoharMetGala, #KaranJoharTransformation, #khojinaradbreakingnews, #KuchKuchHotaHai, #MetGala2026, #SingleParent, #YashJohar, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 26, 2026 May 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IPL2026  IPL2026 : किसने बनाये 8 लाख 81 हज़ार रुपये में सिर्फ एक रन ?
Next Article PadmaAwards2026 PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
PadmaAwards2026
PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट
महाराष्ट्र May 26, 2026
IPL2026
 IPL2026 : किसने बनाये 8 लाख 81 हज़ार रुपये में सिर्फ एक रन ?
इंटरव्यू May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?