Uttar Pradesh New Distric : कल्याण सिंह नगर होगा यूपी का 76वां जिला :- उत्तर प्रदेश के सरकारी (Uttar Pradesh) नक्शे में एक नया रंग भरने की तैयारी शुरू हो चुकी है. दरअसल राज्य में एक नया जिला बनाने की तैयारी है, जिसका नाम ‘कल्याण सिंह नगर’ (‘Kalyan Singh Nagar’) होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की यह घोषणा केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक स्मृतियों और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी एक भावनात्मक पहल भी है. इस जिले का निर्माण अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर किया जाएगा. यह वही इलाका है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister Kalyan Singh) ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी ।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
कल्याण सिंह का नाम सुनते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा अध्याय खुल जाता है, जिसने देश की सत्ता संरचना तक असर डाला है. राम मंदिर आंदोलन की धुरी रहे इस नेता का जीवन जनता की उम्मीदों, संघर्षों और संकल्प का प्रतीक था. उनके नाम पर जिला बनना स्थानीय लोगों के लिए मानो उनके व्यक्तित्व और योगदान को धरातल पर स्थायी रूप से दर्ज कर देने जैसा है।
भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में इस वक्त कुल 797 जिले हैं. आजादी के वक्त साल 1947 में देश में करीब 230 जिले थे, जिनमें ब्रिटिश भारत के 17 प्रांतों और सैकड़ों रियासतों के क्षेत्रों को मिलाया गया था. आजादी के बाद संयुक्त प्रांत के नाम से पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश में 35 से 38 जिले थे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
पिछले दस सालों के आंकड़ों को देखें तो साल 2015 से 2025 के बीच देशभर में सबसे ज्यादा राजस्थान (Rajasthan) में नए जिले बनाए गए हैं. राजस्थान की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में यहां 19 नए जिलों का गठन किया गया है. इसी दौरान आंध्र प्रदेश ने भी जिलों की संख्या तेजी से बढ़ाई गई है. यहां भी कुछ सालों में 19 नए जिले तैयार किए गए हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भी इससे अछूता नहीं है. पिछले करीब 24 सालों में एमपी में 10 नए जिले बनाए गए हैं. पश्चिम बंगाल में साल 2022 में 7 नए जिलों के गठन किया गया था. इन सभी आंकड़ों को देखें तो देशभर में पिछले दस सालों में 40 से अधिक नए जिलों का गठन किया गया है।

