By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जहांगीरपुरी हिंसा: तनावपूर्ण शांति बरकरार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > जहांगीरपुरी हिंसा: तनावपूर्ण शांति बरकरार
तत्काल प्रभाव

जहांगीरपुरी हिंसा: तनावपूर्ण शांति बरकरार

admin
Last updated: 2022/04/20 at 6:02 AM
admin
Share
3 Min Read
जहांगीरपुरी हिंसा
SHARE

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में कुशाल चौक के पास की सड़कों पर मंगलवार को कुछ सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं, लेकिन हिंसा प्रभावित इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

लगातार चौथे दिन ज्यादातर दुकानें बंद रहीं, लेकिन कुशल चौक के पास सड़कों पर सब्जी और फलों की कुछ रेहड़ियां नजर आईं।

लोग सब्जी और किराने के सामान खरीदते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दिन की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है।

जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय शख्स जख्मी हो गया था।

हालांकि, आम जनजीवन अब भी प्रभावित है और इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

सी-ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित दिखे।

सी ब्लॉक निवासी रूपा ने कहा, “ मैं दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी को स्कूल नहीं भेज रही हूं। जो भेज रहे हैं वे अपने बच्चों के साथ स्कूल भवन के परिसर तक जा रहे हैं। इलाके में बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात होने के बावजूद मुझे डर लग रहा है।”

एक अन्य अभिभावक ने कहा कि हिंसा उनके बच्चों को भी प्रभावित कर रही है।

सी ब्लॉक की अन्य निवासी राजिया ने कहा, “मैं अभी अपने तीनों बच्चों को स्कूल नहीं भेज रही हूं क्योंकि वे डरे हुए हैं। मेरे 13 साल के बेटे को आज (मंगलवार को) स्कूल जाना पड़ा क्योंकि उसकी परीक्षा थी। मेरे पति उनके साथ स्कूल की इमारत तक गए।”

कुछ बच्चों ने दावा किया कि के-ब्लॉक के एक स्कूल में मंगलवार को उच्च स्तर कक्षाओं के छात्रों के बीच बहस हुई है।

तेरह वर्षीय रेहान अंसारी ने कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझे कुछ दिनों के लिए स्कूल नहीं जाने को कहा है। मैं डरा हुआ नहीं हूं लेकिन मैंने सुना है कि स्कूल में मेरे सीनियर्स के बीच इस घटना को लेकर बहस हो गई ।”

अंसारी की मां ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगी।

You Might Also Like

LoanEMI : EMI बन चुकी आधुनिक जिंदगी का अहम हिस्सा

BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान

BSNL : Truecaller को पछाड़ेगी बीएसएनएल की CNAP

4DustbinRule : अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में देना होगा कचरा

GarudPuran : दिल दुखाने पर मिलती है कौन-सी सजा ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 20, 2022 April 20, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं के लिए प्रशिक्षण मेला 21 अप्रैल को
Next Article झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, 75 साल के बुजर्ग को लगा दिया जानवरों का इंजेक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FreeEducation
FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”
वीडियो April 11, 2026
500YearsLater
500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 11, 2026
UAEFreeEducation
UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये
राष्ट्रीय April 11, 2026
BrahmaputraRedRiver
BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल
इंटरव्यू April 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?