OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म ! :- आज हम जिस समुद्री जीव के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें मेल प्रेग्नेंट होते हैं. जी हां, ये प्रजाति है सीहॉर्स (Seahorse). ये अजीब आकार वाली और सीधी तैरने वाली एक मछली है. चलिए इसके बारे में रोचक तथ्य जानते हैं।
इस समुद्री जीव की शारीरिक बनावट काफी अलग और अनोखी है. इसका सिर घोड़े जैसा दिखता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी सीहॉर्स एक जैसे ही दिखते हैं, हर सीहॉर्स की अलग पहचान होती है. ज्यादातर सीहॉर्स पर धब्बे, धारियां या छोटे निशान होते हैं।
इतना ही नहीं, कुछ सीहॉर्स की बॉडी पर पंख जैसे हिस्से, कांटे या ताज जैसे आकार भी होते हैं. इसके अलावा इनकी खास बात ये है कि ये अपनी मसल्स ही हल्की हरकत से भी अपने शरीर का रंग बदल सकते हैं, ताकि दुश्मनों से छिप सकें या साथी को संकेत दे सकें. ये अलग-अलग रंग के हो सकते हैं।
इसकी बॉडी पर शल्क (स्केल्स) नहीं होते, बल्कि हड्डी जैसी प्लेटें होती हैं जो स्किन से ढकी रहती हैं. इनकी आंखें एक दूसरे से अलग काम कर सकती हैं. इनकी पूंछ पकड़ने वाली होती है यानी ये अपनी पूंछ से समुद्र की सतह पर मौजूद चीजों को पकड़ लेते हैं ताकि वो बह ना जाए या बहने से बचा लेते हैं।
इतना ही नहीं ये संभोग के दौरान भी अपने साथी को पूंछ से पकड़ लेते हैं. आकार की बात करें तो सबसे छोटी प्रजाति एक बीन्स के बराबर हो सकती है, जबकि सबसे बड़ी प्रजाति एक फुट से भी लंबी हो सकती है।
नेशनल जियोग्राफी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीहॉर्स में प्रजनन का तरीका बाकी जीवों से बिल्कुल अलग होता है. इनके परिवार में मेल प्रेग्नेंट होते हैं. संभोग के दौरान मामा सीहॉर्स अपने अंडों को एक स्पेशल नली के द्वारा नर के सामने वाले थैले (brood pouch) में रखती है।
इसके बाद नर सीहॉर्स उन अंडों को संभालता है और पोषण देता है. ये पूरा समय 2 से 4 हफ्तों का होता है. इसके बाद नर सीहॉर्स विकसित बच्चों को जन्म देता है. अलग अलग प्रजाति के अनुसार एक बार में दर्जनों से लेकर हजारों तक बच्चे पैदा हो सकते हैं. हालांकि, जन्म के बाद बहुत कम बच्चे ही जीवित बच पाते हैं।

