By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: क्या एक बार फिर पैर पसार रहा है कोरोना वायरस..?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > क्या एक बार फिर पैर पसार रहा है कोरोना वायरस..?
राष्ट्रीय

क्या एक बार फिर पैर पसार रहा है कोरोना वायरस..?

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

कोरोना महामारी का दौर आज भी लोग भूले नहीं भुला पाए हैं। इस भयानक बीमारी की वजह से दुनियाभर में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

Contents
क्या है कोरोना का नया वेरिएंट? क्या गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है नया वेरिएंट?जाने किन लोगों का ज्यादा खतरा?नए वेरिएंट से कैसे करें बचाव

हालांकि गुजरते समय के साथ इस वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन हाल ही में सामने आए कोरोना के नए वेरिएंट FLiRT ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कोरोना महामारी का दंश आज भी कई लोग भुला नहीं पाए हैं। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

पिछले कुछ समय से भले ही इस बीमारी के मामलों में कमी आई है, लेकिन यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

अभी भी इसके कई सारे वेरिएंट लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। हाल ही में इसके एक और वेरिएंट ने हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है।

अमेरिका में कहर बरपाने वाला कोविड का नया वेरिएंट FLiRT अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है।

भारत में, सिर्फ महाराष्ट्र में इस नए वेरिएंट के लगभग 91 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके चलते अब लोगों की चिंता एक बार और बढ़ गई है।

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट? 

KP.2 कोरोना वायरस के JN.1 वेरिएंट का वंशज है। यह नए म्यूटेशन के साथ ओमिक्रॉन फैमिली का एक सब-वेरिएंट है।

KP.2 को FLiRT के नाम से भी जाना जाता है। कोरोना का यह वेरिएंट वायरस को एंटीबॉडी से बचने में मदद करता है, जिसकी वजह से यह वैक्सीन ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है।

क्या गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है नया वेरिएंट?

कोरोना का नया वेरिएंट FLiRT तेजी से संक्रमण का कारण बन सकता है, क्योंकि यह वेरिएंट वैक्सीन और पिछले संक्रमणों की एंटी-बॉडीज से बचने की क्षमता रखता है।

इसके लक्षण पहले सामने आए वेरिएंट्स जैसे ही हैं, जिनमें बुखार, खांसी, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं।

जाने किन लोगों का ज्यादा खतरा?

कोरोना वायरस खांसते और छींकते समय बूंदों के जरिए फैल सकता है। इसकी वजह से कमजोर इम्युनिटी वाले जैसे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं, इस संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं।

इसके अलावा, पहले के किसी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार लोगों को भी इसका खतरा ज्यादा होता है।

नए वेरिएंट से कैसे करें बचाव

हेल्दी डाइट- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी डाइट कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार है।

सही और अच्छे खानपान से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही कोरोना जैसे कई वायरस से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति मिलती है।

सामाजिक समारोहों से बचें : कोरोना के नए वेरिएंट FLiRT से बचने के लिए सोशल गैदरिंग से बचना एक कारगर तरीका साबित हो सकता है।

कम लोगों के संपर्क में आने से इस वायरस के प्रसार को रोकने और अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने में मदद मिलती है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें : वायरस को शरीर में जाने से रोकने के लिए नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

ऐसा करने से वायरस के फैलने की संभावना कम होती है।

मास्क का इस्तेमाल करें :  किसी को अपने शरीर में प्रवेश करने से रोकने के लिए मास्क का इस्तेमाल सबसे प्रभावी तरीका है।

खासतौर पर घर के अंदर या जब सामाजिक दूरी संभव नहीं है, तो कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी करें।

सोशल डिस्टेंस बनाए रखें : किसी भी वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी है।

खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर, सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने से वायरस के संपर्क में आने की संभावना कम हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

You Might Also Like

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

TAGGED: corona virus, health, healthnews, khoji narad, latestviralnews, Variant FLiRT

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 May 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी अपडेट,,कहीं आइसक्रीम के नाम पर आप भी तो नहीं खा रहे हैं ये..? जाने एक क्लिक में…
Next Article बड़ी ख़बर,,अब 20 घंटे खुला रहेगा बाबा का दरबार,,भक्तों की भारी भीड़ को देख बड़ा फैसला..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
देहरादून April 16, 2026
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?