By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास
पिथौरागढ़

लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास

"राजाओं का किला या साजिशों का गढ़? जानिए लंदन फोर्ट का छुपा इतिहास"

admin
Last updated: 2025/05/30 at 6:03 AM
admin
Share
4 Min Read
लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास
लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास
SHARE
Highlights
  • "जहां कभी कैद हुई रानियां – जानिए लंदन फोर्ट के डरावने सच!"
  • "लंदन फोर्ट: क्या यहां आज भी भटकती हैं आत्माएं?"
  • "ब्रिटेन का सबसे डरावना किला? पढ़िए लंदन फोर्ट की खौफनाक हकीकत"

लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास : देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ ऐतिहासिक घटनाओं और विरासत के लिए भी मशहूर है। यूँ तो उत्तराखंड में कदम कदम पर आपको अनेकों ऐतिहासिक ,सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत देखने को मिल जाएगी लेकिन लंदन फोर्ट का दिलचस्प इतिहास अपने आप में अनोखा है …. 18वीं सदी में इस किले को गोरखा राजाओं ने बनवाया था ….. लगभग 135 सालों तक इसमें तहसील का कामकाज किया जाता रहा …. आज पहाड़ के इतिहास और कई रहस्यों को समेटे होने के बावजूद यह आलीशान धरोहर बड़े टूरिस्ट प्लेस में जगह नहीं बना पायी है।

Contents
गोरखा शासकों ने करवाया निर्माण1815 में अंग्रेजों ने किले का नाम रख दिया लंदन फोर्टशिलापट में हैं प्रथम विश्व युद्ध का उल्लेख

गोरखा शासकों ने करवाया निर्माण

बाउली की गढ़ नामक इस किले का निर्माण 1791में गोरखा शासकों ने किया था। नगर के ऊचे स्थान पर 6.5 नाली क्षेत्रफल वाली भूमि में निर्मित इस किले के चारों ओर अभेद्य दीवार का निर्माण किया गया था। इस दीवार में लंबी बंदूक चलाने के लिए 152 छिद्र बनाए गए हैं ।यह छिद्र इस तरह से बनाए गए हैं कि बाहर से किले के भीतर किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। किले के मचानों में सैनिकों के बैठकर व लेटकर हथियार चलाने के लिए विशेष रूप से स्थान बने हैं।बताया जाता है कि इस किले में एक गोपनीय दरवाजा भी था, लेकिन अब यह कहीं नजर नहीं आता। किले के अंदर लगभग 15 कमरे हैं। किले का मुख्य भवन दो मंजिला है। भवन के मुख्य भाग में बने एक कमरे की बनावट नेपाल में बनने वाले भवनों से मेल खाती है।

इस किले में गोरखा सैनिक और सामंत ठहरते थे। इस किले में एक तहखाना भी बनाया गया था। इसमें कीमती सामना और असलहे रखे जाते थे। किले में बंदी गृह और न्याय भवन भी निर्मित था। किले के अंदर कुछ गुप्त दरवाजे और रास्ते भी थे। इनका प्रयोग आपातकाल में किया जाता था। किले के भीतर ही सभी सुविधाएं मौजूद थीं। किले के भीतर एक कुंआ भी खोदा गया था। एक व्यक्ति के इसमें डूबकर मरने के बाद इसको बंद कर दिया गया और उस पर पीपल का एक पेड़ लगा दिया गया ।

1815 में अंग्रेजों ने किले का नाम रख दिया लंदन फोर्ट

संगोली की संधि के बाद 1815 में कुमाऊं में औपनिवेशिक शासन स्थापित हो गया और अंग्रेजों ने इस किले का नाम बाउलीकीगढ़ से बदलकर लंदन फोर्ट कर दिया। 1881 ईस्वी में इस किले में तहसील का कामकाज शुरू हुआ। वर्ष 1910-20 के बीच में अंग्रेजों ने किले की मरम्मत कराई। इसके बाद इस किले को उपेक्षित छोड़ दिया गया। आजादी के बाद तहसील प्रशासन ने अपने स्तर से परिसर में नए भवनों का निर्माण किया। इस निर्माण में किले के वास्तविक स्वरूप को नुकसान पहुंचा।

शिलापट में हैं प्रथम विश्व युद्ध का उल्लेख

पिथौरागढ़ में स्थित किले के भीतर एक शिलापट्ट लगा है। इसमें प्रथम विश्व यु्द्ध में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का उल्लेख किया गया है। शिलापट में लिखा गया है कि परगना सोर एंड जोहार से विश्व युद्ध में 1005 सैनिक शामिल हुए थे, जिनमें से 32 सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिये। पर्यटन के लिए अगर आप पिथौरागढ़ की तरफ रुख कर रहे हैं तो एक बार लन्दन फोर्ट का दौरा ज़रूर कीजियेगा

You Might Also Like

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Uttarakhand Heritage : लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल का केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया उत्तर

Haridwar Sanskrit Conference : हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में घोषणा

TAGGED: #AncientArchitecture, #AncientSecrets, #BritishCastles, #BritishHeritage, #BritishHistory, #CastleHistory, #CastleSecrets, #CreepyCastles, #DarkHistory, #DarkTales, #FamousForts, #FamousLandmarks, #FortsOfEurope, #FortStories, #GhostStories, #GothicCastles, #HauntedLondon, #HauntedPlaces, #HeritageSite, #HiddenTruths, #HistoricalDrama, #HistoricalFacts, #HistoricalMystery, #HistoricalPlacesUK, #HistoricPlaces, #HistoryLovers, #LegendsAndLies, #LondonFort, #LondonGuide, #LondonHistory, #LondonSecrets, #LondonTour, #MedievalHistory, #MysteriousFort, #MysteryExplorers, #MysteryHunters, #OldEngland, #RoyalExecutions, #RoyalFamily, #RoyalPalace, #RoyalSecrets, #SecretDungeons, #SpookyLondon, #TimeTravelTales, #TourismUK, #TowerOfLondon, #TravelLondon, #UKHistory, #UKTravelTips, #UnsolvedMysteries, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 30, 2025 May 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक रात की दुल्हन एक रात की दुल्हन, अगले दिन विधवा
Next Article स्विटजरलैंड की कंपनी बनाएगी ऋषिकेश में रोपवे स्विटजरलैंड की कंपनी बनाएगी ऋषिकेश में रोपवे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFilmPolicy
UttarakhandFilmPolicy : फिल्म निर्माण पर प्रसून जोशी और मुख्यमंत्री में वार्ता
देहरादून February 10, 2026
CoughSyrup
CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई
राज्य February 10, 2026
AnilBaluni
AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
पौड़ी गढ़वाल February 10, 2026
Madrasa
Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल
Uncategorized February 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?