By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
चमोली

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

कुलसारी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सुशील रावत को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

admin
Last updated: 2026/02/28 at 11:35 AM
admin
Share
2 Min Read
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
SHARE
Highlights
  • बैठक में 14 सयानों, कुरुड़ और देवराड़ा के पुजारियों.
  • राजजात व बड़ी जात समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न पड़ाव समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
  • समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील रावत ने कहा कि लोकजात को इस वर्ष मॉडल रूप में आयोजित किया जाएगा.

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन :- आस्था, परंपरा और सामूहिक सहमति के संगम माने जाने वाले हिमालयी महापर्व को लेकर बधाण क्षेत्र में नई पहल की गई है, आगामी 2027 में प्रस्तावित श्री नंदा देवी राजजात के सफल और सर्वसम्मत आयोजन के लिए समन्वय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को राजजात, बड़ी जात और लोकजात से जुड़े हक-हकूकों, परंपराओं और आयोजन वर्ष को लेकर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
कुलसारी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सुशील रावत को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में 14 सयानों, कुरुड़ और देवराड़ा के पुजारियों, राजजात व बड़ी जात समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न पड़ाव समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कर्णप्रयाग, थराली, देवाल और नंदानगर (घाट) के ब्लॉक प्रमुखों को संरक्षक बनाया गया है, जबकि मंशाराम गौड़ को आमंत्रित सदस्य नामित किया गया।

बैठक में वर्ष 2026 या 2027 में आयोजन को लेकर मतभेद भी सामने आए। कुछ लोगों ने परंपरा के अनुसार 2026 में बड़ी जात कराने की बात कही, जबकि अधिकांश सदस्यों ने 2025 की आपदा से क्षतिग्रस्त यात्रा मार्गों और अधूरी अवस्थापना के चलते 2027 में आयोजन को अधिक व्यावहारिक बताया। विशेषकर दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में मार्गों की खराब स्थिति को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताई गई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील रावत ने कहा कि लोकजात को इस वर्ष मॉडल रूप में आयोजित किया जाएगा और राजजात के लिए सभी पड़ावों पर विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे कराने हेतु सरकार से समन्वय किया जाएगा। वहीं कर्नल हरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से ही लिया जाएगा।

अब नवगठित समन्वय समिति के सामने सबसे बड़ी चुनौती परंपराओं, मनौतियों और विभिन्न पक्षों के मतभेदों के बीच सहमति बनाकर हिमालयी महाकुंभ को एकजुटता के साथ संपन्न कराने की है।

You Might Also Like

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 12YearRajJaatTradition, 2027RajJaatProposal, BadhanCoordinationCommittee, BigJaat2026Debate, BlockPramukhsPatrons, ConsensusChallenge, DevbhumiUnity, HimalayanKumbhMela, HimalayanMahaparv, khojinarad, KulsariTempleMeeting, LokJaatModelEvent, MansaramGaudMember, NandaDeviRajJaat, RouteRepairPostDisaster, SushilRawatPresident

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 28, 2026 February 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PurnagiriMela PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
ModelAyushState
ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड
देहरादून February 28, 2026
SBILoanFraud
SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?