By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” कार्ययोजना के निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” कार्ययोजना के निर्देश
पौड़ी गढ़वाल

“वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” कार्ययोजना के निर्देश

सचिव ने कहा कि जनपदीय स्तर पर SARRA समितियों की बैठकें कर प्रस्तावों को आगामी राज्य स्तरीय बैठक में प्रस्तुत करें.

admin
Last updated: 2025/10/09 at 5:57 AM
admin
Share
2 Min Read
Instructions for the “One District, One River” action plan
“वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” कार्ययोजना के निर्देश
SHARE
Highlights
  • इन समितियों को SARRA द्वारा वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी.
  • पारंपरिक धारों और नौलों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उनके पुनर्जीवीकरण पर विशेष बल दिया.
  • जावलकर ने सभी कार्यक्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु ईको-फ्रेंडली संरचनाएँ विकसित करने पर जोर दिया.

“वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” कार्ययोजना के निर्देश :-  सचिव जलागम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यभर के जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा आठ नई कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत ₹2,468.55 लाख है। इनमें से ₹1,861.16 लाख की धनराशि SARRA द्वारा आवंटित की जाएगी। दिलीप जावलकर ने सभी जनपदों को “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” की अवधारणा पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में ;- भिंडी का पानी पीने के फायदे

सचिव ने कहा कि जनपदीय स्तर पर SARRA समितियों की बैठकें कर प्रस्तावों को आगामी राज्य स्तरीय बैठक में प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जल संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा ग्राम पंचायत स्तर पर धारा-नौला संरक्षण समितियों का शीघ्र गठन किया जाए, जो स्थानीय स्तर पर निगरानी का कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि इन समितियों को SARRA द्वारा वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने पारंपरिक धारों और नौलों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उनके पुनर्जीवीकरण पर विशेष बल दिया और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए पैराहाइड्रोलॉजिस्टों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में ;- केला खाने के अचूक फायदे

जावलकर ने सभी कार्यक्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु ईको-फ्रेंडली संरचनाएँ विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों, शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता को क्षमता विकास एवं कार्यशालाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विभिन्न कार्ययोजनाओं के अंतर्गत निर्मित RCC चेक डैमों की वर्षा काल के बाद स्थिति का मूल्यांकन किया जाए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कहकशां नसीम ने एक करोड़ से अधिक लागत की आठ कार्ययोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिनमें पौड़ी की तीन, नैनीताल की दो, चंपावत की एक और पिथौरागढ़ की दो योजनाएँ शामिल हैं।

You Might Also Like

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

NayarValleyFestival : नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ

TAGGED: #BluePlanet, #CleanEnvironment, #CleanGreenIndia, #CleanRivers, #ClimateAction, #DistrictDevelopment, #EcoAwareness, #EcoFriendly, #EcoFuture, #EcoIndia, #EcoInitiative, #EcoReform, #EcoResponsibility, #EcoRevival, #EcoVision, #EnvironmentalCare, #EnvironmentFirst, #GreenFuture, #GreenIndia, #GreenMission, #HydroMission, #IndianRivers, #MissionCleanRiver, #NaturalResources, #NatureConservation, #NatureProtection, #NatureRevival, #OneDistrictOneRiver, #OneRiverOneDistrict, #RiverCampaign, #RiverCleanup, #RiverMission, #RiverProtection, #RiverReform, #RiverRejuvenation, #RiverRestoration, #SaveNature, #SaveOurRivers, #SaveWater, #SmartDistricts, #SustainableIndia, #SustainableLiving, #WaterAwareness, #WaterConservation, #WaterForAll, #WaterManagement, #WaterResources, #WaterRevival, dehradun, EnvironmentProtection, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, RuralDevelopment, SustainableDevelopment, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 9, 2025 October 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Why did Yamraj get scared of Karva Dhobin, read the Karva Katha करवा धोबिन से क्यों डर गए यमराज ? पढ़िए करवा कथा
Next Article UPSC launches new logo यूपीएससी का नया लोगो लॉन्च

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HellTerrifyingClaim
HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!
अंतराष्ट्रीय March 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?