By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ColdWaveActionPlan : कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ColdWaveActionPlan : कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश
देहरादून

ColdWaveActionPlan : कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जनपदों में बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर लिया जाए.

admin
Last updated: 2025/12/24 at 11:12 AM
admin
Share
3 Min Read
ColdWaveActionPlan
ColdWaveActionPlan कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश
SHARE
Highlights
  • मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार कम्बलों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  • जनपदों में चिकित्सा स्वास्थ्य हेतु आपातकालीन सेवाओं के लिये कार्यरत चिकित्सकों की सूची, मोबाइल नम्बर एवं आवश्यक दवाईयों का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण भी अनिवार्य रूप से कर लिया जाए.
  • सीएस ने शीतऋतु में शीतलहर एवं बर्फबारी से सुरक्षा हेतु सभी जनपदों में खाद्य आपूर्ति, पेयजल एवं ईंधन का मार्च माह के अन्त तक के लिये पर्याप्त मात्रा में भंडारण की व्यवस्था कर ली जाए.

ColdWaveActionPlan :  कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में शीतलहर की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को विभिन्न विभागों द्वारा नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को कोल्ड वेव (शीतलहर) एक्शन प्लान भी तैयार करते हुए, उसके अनुसार कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जनपदों में बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर लिया जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शीतऋतु में शीतलहर एवं बर्फबारी से सुरक्षा हेतु सभी जनपदों में अस्थाई रैनबसेरों की व्यवस्था एवं इसके लिए पृथक से नोडल अधिकारी नामित किया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार कम्बलों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनपदों में चिकित्सा स्वास्थ्य हेतु आपातकालीन सेवाओं के लिये कार्यरत चिकित्सकों की सूची, मोबाइल नम्बर एवं आवश्यक दवाईयों का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण भी अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था तथा दवाईयों का भण्डारण व आपातकालीन सेवाओं के लिए पशु चिकित्सकों की सूची तैयार की जाए।

सीएस ने शीतऋतु में शीतलहर एवं बर्फबारी से सुरक्षा हेतु सभी जनपदों में खाद्य आपूर्ति, पेयजल एवं ईंधन का मार्च माह के अन्त तक के लिये पर्याप्त मात्रा में भंडारण की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने भारी बर्फबारी से प्रभावित होने वाले प्रदेश के सभी दूरस्थ क्षेत्रों में दिसम्बर माह के अंत तक खाद्य, पेयजल एवं ईंधन का भण्डारण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
मुख्य सचिव ने बर्फ से ढकी सड़कें खुलवाने हेतु आवश्यक उपकरणों, बर्फबारी/पालाग्रस्त स्थानों में साईनेज के साथ रिफलेक्टर आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा ट्रेंकिंग कराने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों के साथ बैठक आहूत करते हुए उनको स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया जाए कि उनके द्वारा ट्रेकिंग पर भेजे जाने वाले पर्यटकों की पूरी तरह से सुरक्षा हेतु सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. एस.एन. पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन एवं अपर सचिव रंजना राजगुरू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

IASFactoryVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?

UttarakhandNews : तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी

LakhpatiDidi : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास की समीक्षा

OperationCrackDown : बाहरी पर Operation Crack Down कसेगा शिकंजा – डीजीपी

MDDA : एमडीडीए ने ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील

TAGGED: #AnimalCare, #BlanketDistribution, #ColdWeatherAlert, #EmergencyServices, #FoodSupplyStorage, #FuelStocking, #HealthDepartment, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #SnowfallAlert, #TrakingSafety, #UttarakhandAdministration, #WinterPreparedness, #WinterReliefMeasures, #WinterShelters, AnandBaradhan, AnandBardhan, ColdWaveActionPlan, dehradun, khojinarad, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 24, 2025 December 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RudrapurMedicalCollege RudrapurMedicalCollege : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति
Next Article AlmoraFeedback AlmoraFeedback : अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने जनता से लिया फीडबैक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IASFactoryVillage
IASFactoryVillage : यहाँ पैदा होना वरदान ,रहस्य या संयोग ?
उत्तर प्रदेश February 19, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी
देहरादून February 19, 2026
LakhpatiDidi
LakhpatiDidi : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास की समीक्षा
Uncategorized February 19, 2026
OperationCrackDown
OperationCrackDown : बाहरी पर Operation Crack Down कसेगा शिकंजा – डीजीपी
उत्तराखण्ड February 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?