By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MissingMinorsUttarakhand : नाबालिग गुमशुदगी मामलों में मॉनिटरिंग के निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > MissingMinorsUttarakhand : नाबालिग गुमशुदगी मामलों में मॉनिटरिंग के निर्देश
उत्तराखण्ड

MissingMinorsUttarakhand : नाबालिग गुमशुदगी मामलों में मॉनिटरिंग के निर्देश

सत्यापन अभियान में तेजी और संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश.

admin
Last updated: 2026/03/18 at 11:02 AM
admin
Share
3 Min Read
MissingMinorsUttarakhand
MissingMinorsUttarakhand : नाबालिग गुमशुदगी मामलों में मॉनिटरिंग के निर्देश
SHARE
Highlights
  • भूमि संबंधी धोखाधड़ी मामलों में रेंज IG स्तर पर कड़ी निगरानी के निर्देश.
  • उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य में कुल 1,22,411 सत्यापन किये गये.
  • गुमशुदगी के रिकवरी रेट को बढाया जाना आवश्यक है.

MissingMinorsUttarakhand : नाबालिग गुमशुदगी मामलों में मॉनिटरिंग के निर्देश :- डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने IG गढ़वाल /कुमाऊं रेंज, समस्त जनपद प्रभारियों सहित समस्त अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भूमि सम्बन्धी धोखाधड़ी के अभियोगों, प्रचलित सत्यापन सम्बन्धी अभियान, गुमशुदाओं की बरामदगी तथा लम्बित मामलों की समीक्षा की ।

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा पुलिस द्वारा किये जा रहे सत्यापन अभियान की सभी जनपदों के सघन सत्यापन अभियान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य में कुल 1,22,411 सत्यापन किये गये। कुछ जनपदों ने इन अभियान के दौरान संदिग्ध अपराधियों को भी पकडा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के उद्देश्यों को भली-भांति समझ लिया जाना आवश्यक है, सत्यापन की कार्यवाही में मुख्यतः यह भी देखा जाये कि कोई कुख्यात अपराधी बाहरी राज्यों से भागकर राज्य में निवास तो नहीं कर रहा है।

इस सम्बन्ध में आपराधिक इतिहास ज्ञात करने हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टलों का सहयोग लिया जाये। अभियान में तेजी लाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।

भूमि सम्बन्धी धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में भी निर्गत आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे मामलों में राजपत्रित अधिकारी की जांच के उपरान्त ही नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अभियोग का साक्ष्यों के आधार पर विधिक निस्तारण कराया जाये। इस सम्बन्ध में यह भी ध्यान रखा जाये कि दीवानी प्रकृति के मामलों में पुलिस अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। दोनों रेंज के IG को ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिये गए।

गुमशुदगियों की समीक्षा करते हुए विशेषकर नाबालिग बच्चों के गुमशुदा होने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदा को बरामद करने की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जाये । इस सम्बन्ध में मा0 उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा इस मुख्यालय द्वारा जारी एस0ओ0पी0 का अक्षरशः पालन किया जाये ।

उन्होंने कहा कि गुमशुदगी के रिकवरी रेट को बढाया जाना आवश्यक है। गुमशुदगी को लेकर सभी स्तर पर संवेदनशीलता होनी चाहिए, यह हमारा सामाजिक दायित्व भी है। जनपद प्रभारी प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगें। इसमें लापरवाही न की जाए। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चेक लिस्ट तैयार कर प्रतिदिन शेष कार्यवाही का परीक्षण कर सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये अभियोग का अनावरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

गोष्ठी में कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, जी0आर0पी0, योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, रामचन्द्र राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, अंकुश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था, तथा योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक,अपराध मौजूद रहे।

You Might Also Like

LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम

ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल

JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत

LPGBlackmarket : कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण, आपूर्ति की सख्त मॉनिटिरिंग

KainchiDham : श्री कैंची धाम मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, DrMurugesanDirectives, FIRGuidelinesUK, GarhwalKumaunIG, IGRangeMonitoring, khojinarad, LandFraudPolice, LandScamProbe, MinorRecoverySOP, MissingMinorsUttarakhand, NotoriousCriminalsHunt, PoliceSOPCompliance, PoliceVideoConfrence, SOCialDutyMissing, SuspectArrestUK, UttarakhandCrimeReview, VerificationDriveUK

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 18, 2026 March 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MahantDevendraDas MahantDevendraDas : 10वें महंत श्री महंत देवेंद्र दास जी कौन हैं ?
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : धामी सरकार ने कई अफसर बदल डाले

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

LPGShortage
LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 18, 2026
JharkhandNews
JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
LPGBlackmarket
LPGBlackmarket : कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण, आपूर्ति की सख्त मॉनिटिरिंग
उत्तराखण्ड March 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?