Women’s World Cup 2025 : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता :- भारत (India ) की बेटियों ने कर दिखाया वो सपना… जिसका इंतज़ार पूरे 52 साल से था! आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women’s ODI World Cup) के फाइनल में भारत (India ) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर रचा सुनहरा इतिहास. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India)ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया।
पहली बार चैंपियन बनी टीम इंडिया
फाइनल मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में खेला गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. ये वर्ल्ड कप (world cup) इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था! शेफाली वर्मा ने अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेलते हुए 78 गेंदों में 87 रन जड़े, जबकि दीप्ति शर्मा ने भी अहम 54 रन बनाए और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।
बारिश, देरी और फिर शेफाली का तूफान
बारिश के चलते मैच दो घंटे देर से शुरू हुआ, लेकिन शेफाली ने आते ही तूफानी अंदाज़ में खेल दिखाया, उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 104 रन की शानदार साझेदारी कर दी. दोनों ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया. जब शेफाली आउट हुईं, तब तक भारत का पलड़ा भारी हो चुका था।
साउथ अफ्रीका की जवाबी पारी और दीप्ति का पंजा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों (Indian bowlers) ने शानदार वापसी की. अमनजोत के थ्रो ने पहला विकेट गिराया, फिर शेफाली ने गेंद से कमाल करते हुए दो बड़े विकेट झटके. और जब कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शतक पूरा किया, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने शानदार गेंद पर उन्हें कैच आउट करवाकर भारत की जीत तय कर दी. दीप्ति ने मैच में पांच विकेट चटकाए और भारत को पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया!
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा – “भारतीय महिला टीम (Indian women’s team) की ये जीत असाधारण है. टीम ने कौशल, आत्मविश्वास और एकता का अद्भुत उदाहरण पेश किया. ये ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”
भारत की बेटियां, देश का गौरव
भारत की बेटियों ने 52 साल का इंतज़ार खत्म कर दिया. हरमनप्रीत, शेफाली(Shefali) , दीप्ति और पूरी टीम ने दिखा दिया — अगर जज़्बा सच्चा हो, तो कोई मंज़िल दूर नहीं! जय हिन्द 🇮🇳 और सलाम भारतीय बेटियों को!।

