By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > ‘भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे’
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावराष्ट्रीय

‘भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे’

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
7 Min Read
SHARE

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़कर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 20 रनों से हरा दिया है । इसी के साथ टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

भारत ने 136वां टी-20 जीतकर पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 135 टी-20 जीत है। रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली है।

पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 20 रनों से हरा दिया है ।

इसी के साथ टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारत ने 136वां टी-20 जीतकर पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।

रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली है।

पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजाी करते हुए 3 अहम विकेट लिए।

तेजी से शुरुआत के बाद पावरप्ले में आस्ट्रेलियाई ओपनर्स आउट 175 रनों का टारगेट को चेज करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की।

जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवरों में आस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन बना लिए थे।

ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही बॉल पर जोश फिलिप्स को आउट कर टीम को सफलता दिलाई।

उसके अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 52/2 रहा।

मिडिल ओवर्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम 70 रन ही बना सकी पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7वें ही ओवर में आरोन हार्डी का विकेट भी गंवा दिया।

टीम 7 से 16 ओवर के बीच 70 रन ही बना सकी। इन 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने हार्डी, बेन मैक्डरमॉट और टिम डेविड के अहम विकेट भी गंवाए।

अक्षर पटेल ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 17 रन देकर एक विकेट झटक लिया।

डेथ ओवर्स में लड़खड़ाई आस्ट्रेलियाई टीम पारी के आखिरी 4 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम 30 रन ही बना सकी और 20 रनो से हार का सामना करना पड़ा ।

टीम 17 से 20 ओवर के बीच मैथ्यू शॉर्ट और बेन ड्वारशस के विकेट गंवाए। डेथ ओवर्स में दीपक चाहर और आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

इसके साथ ही मुकेश कुमार ने भी आखिरी ओवरों में किफायती गेंदबाजी कर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।

टीम इंडिया ने दिया 175 रन का टारगेट, रिंकू फिफ्टी से चूके टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए।

टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 29 बॉल पर 158.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

रिंकू के अलावा, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 37, जितेश शर्मा ने 35 और ऋतुराज गायकवाड ने 32 रन बनाए।

बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके, जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर सांघा को 2-2 विकेट मिले। पावरप्ले में टीम इंडिया ने 50 रन बनाए,एक विकेट भी गिरा पावरप्ले के पहले ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बॉलर आरोन हार्डी ने भारतीय ओपनर्स पर दबाव बनाया।

उन्होंने पहले ओवर में कोई रन नहीं बनने दिया। टीम इंडिया का खाता लेग बाय के रन से खुला। उसके बाद जायसवाल और गायकवाड़ की जोड़ी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

पावरप्ले में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पावरप्ले की आखिरी बॉल पर आरोन हार्डी ने आउट किया।

मिडिल ओवर्स में भारत ने गंवाए 3 विकेट पावरप्ले में 50 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने 7 से 16 ओवर के बीच 3 विकेट गंवा दिए।

इन 10 ओवरों में टीम 84 रन ही बना सकी। ओपनर यशस्वी के विकेट के बाद श्रेयस अय्यर 8 और सूर्यकुमार यादव 1 ही रन बनाकर आउट हो गए।

रिंकू सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा के साथ पार्टनरशिप कर टीम को 130 के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए।

डेथ ओवरों में 40 रन बनाने में गंवाए 5 विकेट मिडिल ओवर में टीम इंडिया के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने रन बनाने का जिम्मा उठाया।

16 ओवर में टीम ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर थे। यहां से लग रहा था कि टीम इंडिया का स्कोर 200 के करीब जाएगा, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी के चार ओवर में 40 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए।

रिंकू सिंह 46 और जितेश शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया में 4 बदलाव, क्रिस ग्रीन को डेब्यू कैप टीम इंडिया 4 बदलाव के साथ उतरी।

टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर, तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की जगह जितेश शर्मा को शामिल किया गया।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 बदलाव के साथ उतरी। बेन ड्वारशस, बेन मैक्डरमॉट, क्रिस ग्रीन, जोश फिलिप और मैथ्यू शॉर्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए।

 

 

You Might Also Like

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 December 2, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कार्यभार संभालने के बाद डीजीपी की बैठक, निर्देशित की प्रार्थमिकताएं!
Next Article ‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की मुलाकात’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?