IND vs SA 1st ODI: रांची मुकाबले की प्लेइंग 11 तय? : – साउथ अफ्रीका ?(South Africa) के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद, अब टीम इंडिया वनडे सीरीज में दम दिखाने उतरेगी सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 30 जनवरी को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और सबसे बड़ा सवाल—पहले ODI में टीम इंडिया (team india) की प्लेइंग 11 (Playing 11) कैसी होगी?
ओपनिंग जोड़ी—गिल OUT, राहुल कप्तान
शुभमन गिल (Shubhman Gill) चोटिल हैं, और इसी वजह से टीम की कमान संभाल रहे हैं केएल राहुल (KL Rahul) , राहुल इस मैच में ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाते हुए दिखेंगे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :-Oscar 2026 : Mahavatar Narsimha की ऑस्कर 2026 में एंट्री!
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ओपनिंग करेंगे यशस्वी जायसवाल, लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी शानदार बनता है और दोनों पावरप्ले में अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं नंबर 3—ये तो फिक्स है। यहां उतरेंगे विराट कोहली (Virat Kohli) ।
मिडल ऑर्डर—सबसे बड़ा कन्फ्यूजन
नंबर 4 से नंबर 6 तक की पोजीशन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हैं, और उनकी जगह दावेदारी है— ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad ) , तिलक वर्मा (Tilak Verma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतुराज को नंबर 4 पर तरजीह मिल सकती है। नंबर 5 पर आएंगे कप्तान केएल राहुल, अगर ऋषभ पंत खेलते हैं, तो वो सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे. तिलक वर्मा को नंबर 6 पर मौका मिल सकता है, लेकिन ये पोजीशन मैच की परिस्थिति के हिसाब से बदल भी सकती है।
ऑलराउंडर्स और स्पिनर्स—जडेजा की एंट्री पक्की
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम में फिक्स हैं. उनके बाद दुविधा है—वॉशिंगटन सुंदर (washington beautiful) या नीतीश रेड्डी में से किसे मौका मिल सकता है? अगर पिच स्पिनर्स को मदद देगी तो सुंदर खेलेंगे… लेकिन अगर पिच पर घास रही, तो एक पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में नीतीश रेड्डी की जगह बन सकती है स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव मैदान में उतरेंगे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :-Sholay 4K Re-Release : धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि
तेज गेंदबाजी—नई जोड़ी संभालेगी कमान
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है ये मौका है नई जोड़ी के लिए— हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह पहले वनडे में मुख्य पेस अटैक होंगे रांची की पिच आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है,
लेकिन शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाज भी असर दिखाते हैं।
संभावित प्लेइंग 11 — रांची ODI
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), तिलक वर्मा/ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
टेस्ट सीरीज की शर्मनाक हार के बाद, टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। क्या ये प्लेइंग 11 भारत को रांची में जीत दिला पाएगी? आप अपनी राय जरूर बताएं!

