UttarakhandTourism : उत्तराखंड में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष-2026 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातर 9वीं बार बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. जिससे उत्तराखंड के टूरिज्म को भी फायदा मिलेगा. बजट में उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाने की घोषणा की गई है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में मुख्य घोंसले बनाने वाली जगहों पर कछुओं के लिए ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे. इसके बाद उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स का फायदा बाइकिंग के क्षेत्र में मिलेगा।
बजट घोषणा के मुताबिक दुनियाभर में सम्मान हासिल कर चुकी प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद पर जोर दिया जाएगा. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे. उत्तराखंड को भी इसका फायदा मिल सकता है. सरकार पहले ही गुरुकुल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
सीएम ने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना है. उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जो विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और MSME के लिए किए गए बजट प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यावरण व ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्र में किए गए निवेश से राज्य और देश दोनों का दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी समान रूप से विकास के अवसर देगा।

