By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
उत्तराखण्ड

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

सरकार ने अगले दो वर्षों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित.

admin
Last updated: 2026/02/09 at 11:32 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
SHARE
Highlights
  • इसे लेकर ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए.
  • राज्य के गठन और विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया.
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2022 में लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई.

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर :-  उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बनकर उभरी है, इस योजना के तहत अब तक राज्य में 2.54 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिन्हें सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय हो रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सरकार ने अगले दो वर्षों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसे लेकर ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के गठन और विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया है, इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन को बढ़ावा दिया गया। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार के आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 68 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो स्थानीय संसाधनों पर आधारित विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2022 में लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत महिलाओं को कृषि एवं उद्यानिकी, स्थानीय उत्पादों का निर्माण, सिलाई-कढ़ाई, रसोई गैस वितरण, प्रारंभिक पशु चिकित्सा सेवाएं, बीमा योजनाएं और डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।इसके साथ ही महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। योजना की शुरुआत से लेकर दिसंबर 2025 तक राज्य में 2.54 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 1.20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष 91,445 महिलाएं यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
महिला समूहों की आजीविका को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अगस्त 2023 से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना भी लागू की गई है। वर्तमान में इस योजना से 35 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और अब तक महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 9.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। गांवों में पेयजल आपूर्ति जैसी सेवाओं में भी महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में गेम चेंजर साबित हो रही है।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

TAGGED: #EconomicEmpowerment, #khojinaradbreakingnews, #LakhpatiDidi, #pushkarsinghdhami, #SelfReliance, #WomenEmpowerment, 2.54LakhWomen, AatmnirbharMahilayein, AjivikaMission, CMDhami, GrameenVikas, khojinarad, LakhpatiDidiAchievement, LakhpatiDidiYojana, MahilaSashaktikaran, MahilaSwayamSahayataSamuh, RuralDevelopment, SashaktBahanUtsav, SHGs, SwyojgarTraining, uttarakhand, ViralUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 9, 2026 February 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarayaniKauthik UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया
Next Article SavinBansal SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?