INDIA
गुजरात में मोरबी शहर में बी डिवीजन क्षेत्र में झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से 132 लोगों की मौत.
![gujarat](https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2022/10/Gujarat.jpg)
गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत हो गयी है तथा सात अन्य घायल हुए हैं।
जिला प्रशासन के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 132 हो गयी है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए।
पुल पर आये अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आये थे।