INDIA

देश में आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं:

1616: ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763: पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति। 1811: रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817:  ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818: अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828: दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने। 1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848: फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया। 1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890: रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म। 1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की। 1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना। 1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918: सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की। 1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929: जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने। 1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933: जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939: जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947: नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना। 1943: द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

1959: अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961: अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966:यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया। 1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979: ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया। 1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984: सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत। 1989 – अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991: पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत। सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

1992: अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला। 1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998: पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2004: बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005: सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006: नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008: श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009:सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013: इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

 

Related Articles

Back to top button