By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Haridwar Kumbh 2027 : कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Haridwar Kumbh 2027 : कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा
हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027 : कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा

संतों की प्रेरणा, सुझाव और आशीर्वाद के बिना इस महा आयोजन की पूर्णता की कल्पना भी संभव नहीं है.

admin
Last updated: 2025/11/29 at 8:17 AM
admin
Share
5 Min Read
Haridwar Kumbh 2027
Haridwar Kumbh 2027 कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा
SHARE
Highlights
  • वर्ष 2021 में आयोजित कुंभ कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अल्प अवधि के लिए आयोजित किया गया था.
  • अखाड़ों के आचार्य एवं संतगणों द्वारा संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए.
  • मुख्यमंत्री ने कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 06 फरवरी को मौनी अमावस्या.

Haridwar Kumbh 2027 :  कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा :-  हरिद्वार कुंभ 2027 (Haridwar Kumbh 2027) के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami) ने हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभ स्नान 2027 की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 06 फरवरी को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी को वसंत पंचमी, 20 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल को नव संवत्सर, 14 अप्रैल को मेष संक्रांति (अमृत स्नान), 15 अप्रैल को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के स्नान की तिथियों की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए अखाड़ों के आचार्यों से सुझाव एवं मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी निर्णयों में संतगणों की परम्पराओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

उन्होंने कहा कि संतों की प्रेरणा, सुझाव और आशीर्वाद के बिना इस महा आयोजन की पूर्णता की कल्पना भी संभव नहीं है। हमारा प्रयास है कि सभी के अमूल्य सुझावों से कुंभ 2027 की तैयारियों को और अधिक व्यापक, सुव्यवस्थित और संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देवभूमि उत्तराखण्ड (Devbhoomi Uttarakhand) को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार कुंभ 2027 को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Haridwar Kumbh 2027
Haridwar Kumbh 2027

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में आयोजित कुंभ कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अल्प अवधि के लिए आयोजित किया गया था और शाही स्नान भी प्रतीकात्मक रूप से ही संपन्न हुआ था। लेकिन वर्ष 2027 में होने वाला हरिद्वार कुंभ कई दृष्टि से ऐतिहासिक और विशेष महत्व का होगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 2010 और 2021 के कुंभ की तुलना में कई गुना अधिक होने की संभावना है। श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस, NDRF, PAC, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग सहित सभी संबंधित विभाग सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सभी संभव उपाय सुनिश्चित करेंगे। कुंभ के दौरान पूर्व में घटित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपात स्थिति की तैयारी पहले से ही प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व में आयोजित कुंभ मेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग लिया जाएगा, ताकि हर प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। कुंभ के दौरान नगर और घाट क्षेत्रों की स्वच्छता के लिए विशेष टीमों का गठन कर कचरा प्रबंधन, जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

अखाड़ों के आचार्य एवं संतगणों द्वारा संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई। संतगणों ने कहा कि भव्य एवं दिव्य कुंभ के आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज-श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, श्री महंत कौशल गिरी महाराज-श्री पंचायती आनंद अखाड़ा, श्री रविन्द्र पूरी महाराज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, श्री महंत हरिगिरी महाराज-श्री पंचदशनाम जूना भैरव अखाड़ा, डॉ. साधनानन्द जी महाराज-श्री पंचअग्नि अखाड़ा, श्री महंत सत्यगिरि महाराज-श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री महंत सत्यम गिरी महाराज-श्री पंचायती अटल अखाड़ा, श्री महंत मुरली दास महाराज-श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, श्री महंत वैष्णव दास महाराज-श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा, श्री महंत राजेन्द्र दास जी महाराज-श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा, श्री महंत दुर्गादास महाराज-श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, श्री महंत भगतराम दास महाराज-श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, श्री महंत जसविंदर महाराज-श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा,मौजूद थे।

You Might Also Like

UttarakhandCongress : उत्तराखंड कांग्रेस में हर सीट पर दावेदारों की फ़ौज

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

TAGGED: #narendra modi, Akhada saints, Akhadas meeting Haridwar, Amrit Snan, ancient traditions India, Basant Panchami 2027, crowd management Kumbh, cultural preservation, dehradun, devotees influx, divine celebration, divine festival, Falgun Amavasya 2027, fire safety arrangements, Ganga river rituals, Ganga sanitation, Ganga spirituality, global spiritual tourism, haridwar, Haridwar ghats cleanliness, Haridwar Kumbh, HARIDWAR NEWS, Haridwar pilgrimage safety, Haridwar police security, health department Kumbh, Hindu Pilgrimage, Hindu traditions, holy bath Ganga, Indian divine events, Indian festivals 2027, Indian spirituality, khoji narad, khoji narad breaking news, Kumbh environment protection, Kumbh Mela 2027, Kumbh preparations, Kumbh Snan dates, Magh Purnima 2027, Maha Shivratri 2027, Makar Sankranti 2027, Mouni Amavasya 2027, Narendra Modi vision, NDRF arrangements, pushkar singh dhami, religious festival India, religious tourism India, sacred bath schedule, sacred India, saints gathering, Spiritual capital India, spiritual harmony, spiritual meeting, tourism development Uttarakhand, uttarakhand, Uttarakhand chief minister, uttarakhand tourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 29, 2025 November 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Anusuya Temple Mela Anusuya Temple Mela : अनसूया मंदिर में बाँझ भी बन जाती है माँ !
Next Article Tere Ishk Mein Tere Ishk Mein : तेरे इश्क में का तूफ़ान! धनुष-कृति की फिल्म ने पहले दिन फोड़ डाले सारे रिकॉर्ड!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?