By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandNews : कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे असर : मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandNews : कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे असर : मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड

UttarakhandNews : कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे असर : मुख्य सचिव

साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आंकलन किया जाए.

admin
Last updated: 2026/10/01 at 11:12 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे असर : मुख्य सचिव
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं.
  • उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं
  • मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में उनके स्वयं के एसटीपी की व्यवस्था को गंभीरता से लागू कराने के निर्देश दिए.

UttarakhandNews : कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे असर : मुख्य सचिव :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने  25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए. पिरूल कलेक्शन से लाभार्थियों को अब तक कितना मॉनेटाइजेशन हुआ है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार किया जाए।

साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आंकलन किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं, बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए. उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों एवं सचिव पेयजल को एसटीपी से सम्बन्धित कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता के अनुरूप एसटीपी का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए प्रभावी एवं केन्द्रीयकृत व्यवस्था तैयार की जाए. इससे एसटीपी के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में उनके स्वयं के एसटीपी की व्यवस्था को गंभीरता से लागू कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सम्बन्धित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और मानकों की नियमित जांच की जाए. उन्होंने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद उन क्षेत्रों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जिलास्तर पर नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया. उन्होंने जनपदों में पार्किंग विकसित करने से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान लंबित योजनाओं में तेजी लाने और आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा ।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 पॉइंट कार्यक्रम की नियमित और मासिक समीक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि समीक्षा में केवल आंकड़ों की प्रगति देखने के बजाय योजनाओं की जमीनी स्थिति, लाभार्थियों को मिल रहे लाभ और सामने आ रही समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, वहां कारणों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

You Might Also Like

KaziNizamuddin : चुनाव आयोग और छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर ” राजी नहीं काज़ी “

RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र !

UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज

MahatmaGandhi : बापू का देवभूमि से था ख़ास लगाव , यहीं है “गांधी मंदिर”

HotSpringTourism : हॉट स्प्रिंग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा –  धीराज सिंह गर्ब्याल

TAGGED: #EncroachmentDrive, #khojinaradbreakingnews, #RealTimeMonitoring, #UttarakhandGovernment, #WasteManagement, 25PointProgramme, AnandBardhan, ChiefSecretaryUttarakhand, DoorToDoorGarbageCollection, GovernmentSchemes, GroundLevelDevelopment Copy Keywords, khojinarad, ParkingProjects, PirulCollection, SewageTreatmentPlant, STPMonitoring, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandTourism UttarakhandTourism : पर्यटन योजनाओं से मिल रही देवभूमि को नयी पहचान
Next Article HotSpringTourism HotSpringTourism : हॉट स्प्रिंग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा –  धीराज सिंह गर्ब्याल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KaziNizamuddin
KaziNizamuddin : चुनाव आयोग और छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर ” राजी नहीं काज़ी “
देहरादून October 1, 2026
RamMadhav
RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र !
देहरादून October 1, 2026
UttarakhandMBBSScam
UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज
उत्तराखण्ड October 1, 2026
MahatmaGandhi
MahatmaGandhi : बापू का देवभूमि से था ख़ास लगाव , यहीं है “गांधी मंदिर”
देहरादून October 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?