By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं – मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में उपस्थित माताओं व बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी.

admin
Last updated: 2025/08/04 at 9:29 AM
admin
Share
4 Min Read
बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं
बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही ’’जल सखी योजना’’ शुरू करने जा रहे हैं.
  • महिला समूहों ने अपनी मेहनत और आत्मबल के दम पर उद्यमिता के क्षेत्र में अपार सफलताएं हासिल की.
  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्हें हर घर शौचालय तथा जल जीवन मिशन जैसी महिलाओं के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ.

बहन-बेटी को हो परेशानी तो सीधे मेरे ऑफिस आएं  :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ देहरादून में “रक्षाबंधन समारोह 2025” में बहनों से राखी बंधवाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में माताओं-बहनों की सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कभी भी कोई परेशानी हो तो वो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क करें। उनका प्रयास रहेगा कि वे स्वयं माताओं व बहनों की परेशानी का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कर एक भाई होने का कर्तव्य निभा सके।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही ’’जल सखी योजना’’ शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की भी तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए कनेक्शन, बिल वितरण, बिल वसूली और योजनाओं के रखरखाव का काम भी आउटसोर्स के आधार पर महिला समूहों को दिया जाएगा। ये सब केवल योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये बहनों के प्रति मेरी जिम्मेदारी और प्रेम है।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में उपस्थित माताओं व बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृ शक्ति के प्रेम और आशीर्वाद से उन्हें प्रदेश की और अधिक सेवा करने हेतु भरपूर ऊर्जा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटियों एवं महिलाओं को हर प्रकार से सक्षम, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार देश की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूहों ने अपनी मेहनत और आत्मबल के दम पर उद्यमिता के क्षेत्र में अपार सफलताएं हासिल की हैं। हमारे राज्य में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक बहनों का लखपति दीदी बनना यह बताता है कि प्रदेश की बहने किसी से भी कम नहीं हैं। महिला समूहों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” से 30 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित होकर ₹5 करोड़ से अधिक का करोबार कर चुकी हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्हें हर घर शौचालय तथा जल जीवन मिशन जैसी महिलाओं के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। उत्तराखण्ड के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों को केंद्र एवं राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का कार्य किया है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित भारी संख्या में प्रदेशभर की महिलाएं उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

UttarakhandNews : आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर!

DehradunNews : देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त

UttarakhandElection2027 : सीखिए EVM और VVPAT से वोट कैसे डालते है ?

HarishRawat : ऐसा क्या बोल गए पूर्व CM हरीश रावत ?

TAGGED: #CareAndAction, #CMOnDuty, #CMWithPeople, #CommunityCare, #CompassionateLeadership, #DaughtersOfIndia, #EmpowerWomen, #GenderEquality, #GirlsDeserveBetter, #GovernmentForPeople, #HearHerOut, #HelpDesk, #HelpHerNow, #HerDignity, #HerVoiceMatters, #JusticeForHer, #LawAndOrder, #LeadWithCare, #narendra modi, #NoMoreSilence, #PoliticalWill, #PowerToWomen, #ProtectAndServe, #ProtectWomen, #PublicSupport, #QuickAction, #RaiseYourVoice, #SafeIndia, #SafeSpaces, #SafeState, #SecureHerFuture, #SpeakUp, #StandForHer, #StopAbuse, #StrongLeadership, #SupportSisters, #VoiceForWomen, #WelfareInitiatives, #WeStandWithHer, #WomenHelpline, #WomenInFocus, #WomenMatter, #WomenRights, CMDhami, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, Minister Gajendra Singh Shekhawat, pushkar singh dhami, safetycampaign, SafetyFirst, StopHarassment, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 4, 2025 August 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राखी को कितने दिनों तक कलाई पर रखना चाहिए राखी को कितने दिनों तक कलाई पर रखना चाहिए
Next Article साढ़े 3 वर्ष में 23 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी में साढ़े 3 वर्ष में 23 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी में – मुख्यमंत्री

Advt.

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं
उत्तरकाशी November 27, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर!
देहरादून November 27, 2026
DehradunNews
DehradunNews : देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त
उत्तराखण्ड November 27, 2026
FardeenKhan
FardeenKhan : फरदीन खान, ‘पुलिस कंपनी’ में निभाएंगे डार्क किरदार
महाराष्ट्र November 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?