By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RelationshipEgo : प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बकैती > RelationshipEgo : प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर
रेसिपी

RelationshipEgo : प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर

परेशानियां शेयर ना करना भी है वजह.

admin
Last updated: 2026/01/08 at 11:33 AM
admin
Share
5 Min Read
RelationshipEgo
RelationshipEgo प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर
SHARE
Highlights
  • समय का अभाव.
  • भरोसा खत्म होना मतलब रेड अलर्ट.
  • एक दूसरे को खोने का डर भी है वजह.

RelationshipEgo : प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर :- अगर आप रिलेशनशिप में हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके और पार्टनर के बीच प्यार कम होता जा रहा है. दूरियां बढ़ रही हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. कभी-कभी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाने की वजह से भी ऐसा लगता है कि कपल के बीच प्यार और भरोसा कम होता जा रहा है. प्यार में दूरियां बढ़ने से शक घर करने लगता है।

Contents
समय का अभावभरोसा खत्म होना मतलब रेड अलर्टएक दूसरे को खोने का डर भी है वजहपरेशानियां शेयर ना करना भी है वजहइन बातों का रखें खास ख्याल

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
रिश्ते कमजोर होने की कई वजहें हो सकती हैं. कई बार भावनात्मक दूरी बढ़ने से रिश्तों में तल्खी दिखने लगती है. अगर आपको भी ऐसा ही फील हो रहा है तो आप समय रहते इसे भांप लें. एक दूसरे को समझें और माफी मांगने में देर ना लगाएं. प्यार को बचाने के लिए ईगो का टकराव नहीं होना चाहिये. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां चुटकियों में कम हो जाएंगी. आइये बताते हैं कि कौन सी वो गांठ है जो आपके रिश्ते को कमजोर कर रहा है।

समय का अभाव

अगर कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिताने में असमर्थ हैं, तो इसका सबसे बुरा इफेक्ट रिलेशनशिप पर पड़ता है. इससे दोनों के बीच बॉन्डिंग कम हो जाती है और रिश्ता उबाऊ लगने लगता है. कभी-कभी रिश्ते में घुटन तक महसूस होने लगती है. आज की जेनरेशन में ये समस्या सबसे ज्यादा आ रही है. इसमें कपल्स अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि रिश्ते को लेकर उनके पास समय ही नहीं है. ये चीजें रिश्ते को बर्बाद कर देती हैं. इसलिए हेल्दी रिलेशनशिप के लिए आप दोनों समय निकालें. इससे दोनों के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग नहीं होगी।

भरोसा खत्म होना मतलब रेड अलर्ट

अगर आपके रिलेशनशिप में भरोसे की कमी आ रही है, तो समझिये कि यह रिलेशनशिप का रेड अलर्ट है. यह समस्या आपके रिश्ते को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है. भरोसा कम होने से कपल्स के रिश्ते में शक पैदा होने लगता है. मामूली बात पर भी जलन और गुस्सा आने लगता है. इनसिक्योरिटी बढ़ने की वजह से रिलेशनशिप में झगड़ा शुरू हो जाता है. इसलिए दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा बनाने के लिए प्यार करने का प्रयास करें. इस काम में दो चीजें आपके लिए रामबाण साबित होंगी, और वो हैं सॉरी और सच. रिलेशनशिप में झूठ की गुंजाइश नहीं होनी चाहिये।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

एक दूसरे को खोने का डर भी है वजह

अगर कपल्स के बीच ये डर आ जाए कि उनका पार्टनर उनसे दूर ना हो जाए. ऐसे में यह डर धीरे-धीरे शक में बदल जाता है. पार्टनर ना चाहते हुए भी स्टॉक करना शुरू कर देता है. ऐसा करना भी रिश्ते में दूरी की वजह बन जाता है. इसलिए अपने पार्टनर से कभी भी दूर जाने की बात कभी ना करें. क्योंकि यह बात हो सकता है कि आपके लिए आम हो, लेकिन आपका पार्टनर भी इस बात को आपके जैसे ही समझे यह जरूरी नहीं है।

परेशानियां शेयर ना करना भी है वजह

आप जब रिलेशनशिप में एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, परेशानियां साझा करते हैं तो इससे रिश्ते में समझ और विश्वास दोनों पैदा होता है. इस रिलेशनशिप में इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आप पार्टनर की परेशानियों को लेकर ताना ना मारें. उसे भरोसा दें कि ये चीजें टेंपरेरी हैं. जल्द ही खत्म हो जाएंगी. इससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप पार्टनर से समस्याओं को खुलकर सामने नहीं रखते हैं या टालते हैं तो ये बात पार्टनर को पिंच कर सकती है. इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं. पार्टनर को लगता है कि आप उनपर भरोसा नहीं करती. ये चीजें रिलेशनशिप को बर्बाद कर देता है. इसलिए आपको इन बातों पर खास ख्याल रखने की जरूरत है. इससे प्यार में भावनात्मक टच आता है और रिश्ता मजबूत बनता है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल

JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन

HaridwarVisit : गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार कार्यक्रम की समीक्षा

TAGGED: #CoupleGoals, #HealthyRelationship, #khojinaradbreakingnews, #LoveProblems, #RelationshipTips, #TrustIssues, communicationGap, emotionalDistance, khojinarad, loveAdvice, qualityTime, relationshipEgo, relationshipHealing, relationshipRedAlert, saveLove, shareYourFeelings, stopOverthinking

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 8, 2026 January 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GarhwalRailProject GarhwalRailProject : गढ़वाल को मिलेगी रेल की सौगात: अनिल बलूनी
Next Article ChildDeathFromMobile : ज्यादा मोबाइल देखने से बच्चे की मौत !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
HoliGujiya
HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
HealthFormula
HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल
खोजी नारद कहिंन March 2, 2026
JapanCoffinTrend
JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
Uncategorized March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?