By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DehradunHeatwave : आपने खबर पढ़ी तो पसीना पसीना हो जायेंगे !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunHeatwave : आपने खबर पढ़ी तो पसीना पसीना हो जायेंगे !
देहरादून

DehradunHeatwave : आपने खबर पढ़ी तो पसीना पसीना हो जायेंगे !

भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां - सविन बंसल , डीएम.

admin
Last updated: 2026/05/21 at 10:55 AM
admin
Share
5 Min Read
DehradunHeatwave
DehradunHeatwave : आपने खबर पढ़ी तो पसीना पसीना हो जायेंगे !
SHARE
Highlights
  • हीट वेव अलर्ट : DEOC 24×7 अलर्ट , दिशा-निर्देश जारी.
  • दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना.
  • नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

DehradunHeatwave :  आपने खबर पढ़ी तो पसीना पसीना हो जायेंगे ! :- अगर आप यूपी दिल्ली पंजाब और मैदानी राज्यों से भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए मसूरी , देहरादून या पहाड़ों की ओर भागने की योजना बना रहे हैं तो ठहर जाइये क्योंकि कटते हरे भरे जंगलों और उगते कंक्रीट के जंगलों के कारण अप्रत्याशित ढंग से उत्तराखंड में गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। अब ऐसे में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने तथा मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।

Contents
भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएमहीट वेव अलर्ट : DEOC 24×7 अलर्ट , दिशा-निर्देश जारीदून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना

भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएम

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नगर सहित आसपास के मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी रहने तथा जौलीग्रांट एवं डोईवाला क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय, शिक्षा, श्रम एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हीट वेव अलर्ट : DEOC 24×7 अलर्ट , दिशा-निर्देश जारी

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाएगी। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान एवं पेयजल विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों एवं बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य अवधि को प्रातः एवं सायंकालीन समय तक सीमित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमिकों हेतु छाया, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।शिक्षा विभाग को मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन अथवा अवकाश के संबंध में निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना

इसके अतिरिक्त जनसामान्य को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया, एफएम रेडियो, स्थानीय समाचार पत्र, मोबाइल मैसेज एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित एडवाइजरी जारी की जाएगी।

पशुपालन विभाग को पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सफाई कर्मियों, होमगार्ड, पुलिसकर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के लिए सुरक्षा उपाय एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्ण तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

RamMadhavUttarakhand : राम माधव बने उत्तराखंड के प्रभारी , दुष्यंत गौतम हटाए गए ! भाजपा ने घोषित किए राष्ट्रीय प्रभारी!

PitruPaksha2026 : श्राद्ध में तर्पण के बाद भूलकर भी न करें ये काम

NationalFilmAwards ; कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

HaridwarMurderCase : जबरदस्ती आशिक़ी करने पर मिली खौफनाक मौत !

UttarakhandElection2027 : सत्ता का सियासी संग्राम जल्द – तेज हुआ वार पलटवार

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SummerInUttarakhand, DehradunDistrictAdministration, DehradunHeatwave, DehradunNewsToday, DehradunTemperature40, DehradunWeatherForecast, DEOCAlertDehradun, HeatStrokePrecautions, HeatwaveAlert24x7, khojinarad, MussoorieWeatherUpdate, NorthIndiaHeatwave, SavinBansalDM, UttarakhandForestFireHeat, UttarakhandHeatwaveAlert, uttarakhandweather

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 21, 2026 May 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandTourism UttarakhandTourism : उत्तराखंड में तेजी से बढ़ता पर्यटन – विकास या संकट?
Next Article GoaBeachUttarakhand GoaBeachUttarakhand : उत्तराखंड का ये गोवा बीच बना टूरिस्टों का फेवरेट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RamMadhavUttarakhand
RamMadhavUttarakhand : राम माधव बने उत्तराखंड के प्रभारी , दुष्यंत गौतम हटाए गए ! भाजपा ने घोषित किए राष्ट्रीय प्रभारी!
उत्तराखण्ड September 23, 2026
PitruPaksha2026
PitruPaksha2026 : श्राद्ध में तर्पण के बाद भूलकर भी न करें ये काम
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 23, 2026
NationalFilmAwards
NationalFilmAwards ; कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
खोजी नारद कहिंन September 23, 2026
HaridwarMurderCase
HaridwarMurderCase : जबरदस्ती आशिक़ी करने पर मिली खौफनाक मौत !
उत्तराखण्ड September 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?