बैठे-बैठे करते हैं ये काम तो खराब हो रहे हैं शनि : अगर आप भी कहीं बैठने पर पैर हिलात हैं तो इस आदत को तुरंत बदलिए. आचार्य के अनुसार, ये आदत आपकी पर्सनैलिटी तो खराब करती ही है, आपका राजफाश भी होता है. इसके अलावा दरिद्रता भी आती है. जानें कैसे…
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो बैठे-बैठे पैर हिलाते हैं. कुछ लोगों की तो ये आदत ही बन जाती है. ऐसे में वे कहीं भी बैठने पर पैर हिलाने लगते हैं. इसके लिए बड़े-बुजुर्ग उन्हें टोकते हैं औरा ऐसा करने के लिए मना भी करते हैं. माना जाता है कि बैठकर पैर हिलाना अशुभ होता है या फिर पैर हिलाने से घर में दरिद्रता आती है. लेकिन, इसके पीछे एक अन्य ठोस कारण भी है।
आखिर क्यों हिलाते हैं लोग पैर
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कभी भी व्यक्ति को पैर नहीं हिलाना चाहिए. इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति अंदर से बहुत अस्थिर है. उसके भीतर बेचैनी है. उसके दिमाग में लगातार सिर्फ विचार चल रहे हैं. अगर आप पैर हिलाएंगे तो जानकार ये आसानी से जान जाएंगे आप परेशान या बेचैन हैं।
जब आपके भीतर कुछ विचार या बेचैनी होती है तो बाहर में आपके शरीर के मूवमेंट के जरिए भी वह चीज दिखाई देती है. आप स्थिर नहीं हैं. आपके भीतर शांति नहीं है. ऐसे में आप कोई भी काम कुशल पूर्वक नहीं कर पाएंगे. साथ ही, अधिक पैर हिलाने से शनि भी खराब होते हैं. पैर जो होते हैं, वह शनि के कारक होते हैं. ऐसे बार-बार पैर हिलाना शनि को भी खराब करता है।

