By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो – डीएम 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ऋषिकेश > काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो – डीएम 
उत्तराखण्ड

काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो – डीएम 

व्यासी-लखवाड़ प्राजेक्ट की हर 10 दिन में होगी मॉनिटिरिंगः डीएम

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
3 Min Read
काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो
काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो
SHARE
Highlights
  • यूजेवीएन के अधिकारियों को डीएम की कड़ी फटकार कार्य में हैं अक्षम, तो करवा लें स्थानान्तरण DM Savin Bansal.
  • डीएम ने कहा – सुस्त अधिकारियों की खैर नहीं!
  • काम करो या ट्रांसफर लो – डीएम
काम नहीं कर सकते तो ट्रांसफर ले लो :  जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में कलेक्ट्रेट में व्यासी  -लखवाड परियोजना की समीक्षा तथा परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों एवं यूजेवीएन तथा राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यासी लखवाड़ प्राजेक्ट राज्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रथमबार किसी डीएम से संवाद समीक्षा का विधिवत् हिस्सा बन प्रभावित परिवारों ने आभार जताया, वहीं डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार संघ मीटिंग कार्यवाही में शामिल किया जाए ताकि उनका पक्ष सुनते हुए योजना को समयबद्ध पूर्ण करने हेतु प्रभावी समाधान निकाला जा सके। वहीं प्रभावितों की मुआवजा सम्बन्धी शंका का समाधान किया। 1980 एवं 2020 में यदि एक परिवार प्रभावित हुआ है प्रभावितों को मुआवजे का दोहरा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि इस परियोजना आ रहे व्यवधानों का निपटाते हुए योजना को धरातल पर लाएं। इस प्रोजेक्ट की स्वयं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डीएम ने यूजेवीएन के आधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने तथा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में आ रही अड़चनों को समयबद्ध निस्तारित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि यूजेवीएन के अधिकारी कार्य नहीं हो पा रहा है तो अन्य अधिकारी तैयार हैं किन्तु हीलाहवाली करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने यूजेवीएन के अधिकारियों से प्रभावितों  तथा मुआवजा वितरण की संख्या पूछे जाने पर अधिकारी बगले झांकते नजर आए जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संख्या नही बता पा रहे हो तो जनमानस से क्या बात करते होंगे। वहीं उपस्थित प्रभावितों के प्रतिनिधियों से लोगों ने उनकी यूजेवीएन के अधिकारियों के व्यवहार की भी शिकायत की।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसएलएओ एवं  यूजेवीएन सहित राजस्व के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर प्रभावितों का पक्ष सुनते हुए आख्या प्रस्तुत करंगे तथा जो अड़चने आ रही हैं उनका निदान करेगे। साथ इस दौरान योजना के प्रभावितों के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद लोगों ने अपनी बात डीएम के सामने रखी, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध उचित निस्तारण के निर्देश यूजेवीएन के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि अधिकारियों को प्रभावितों का पक्ष सुनते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा अगली बैठक में यूजेवीएन के एमडी को भी बुलाएं। उन्होंने कहा कि योजना में लापरवाही करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी स्मृता रमार, यूजेवीएन के अधिकारी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित धिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

UttarakhandTourism : उत्तराखंड में तेजी से बढ़ता पर्यटन – विकास या संकट?

Vairalmythology : वैकुंठ के द्वारपाल कैसे बन गए खूंखार राक्षस ?

UttarakhandTraffic : पहाड़ों में ट्रेफिक व्यवस्था होगी मजबूत 

RudranathTemple : पौराणिक रुद्रनाथ मंदिर के बारे में 10 बातें 

 DharampurElectoralRoll : धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ 

TAGGED: #BureaucracyAlert, #DepartmentalAction, #DMStrictAction, #DMWarning, #GovernmentEmployees, #GovernmentJobs, #GovtPolicy, #GovtRules, #IndianBureaucracy, #LazyEmployees, #narendra modi, #NoWorkNoJob, #PublicService, #StrictAdministration, #TransferNews, #WorkDiscipline, #WorkOrTransfer, AdministrativeReform, breakingnews, dehradun, DM Savin Bansal, DMAction, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, rishikesh, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 February 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा की जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी
Next Article बाखली रिश्तों की खूबसूरत निशानियां है बाखली!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : उत्तराखंड में तेजी से बढ़ता पर्यटन – विकास या संकट?
उत्तराखण्ड May 20, 2026
HinduMythology
HinduMythology : रात में भूलकर न लें इन देवताओं के नाम !
धार्मिक May 20, 2026
Hindurituals
Hindurituals : कौन से देवता करते हैं दुल्हनों की रक्षा ?
इंटरव्यू May 20, 2026
AndroidSecurity
AndroidSecurity : रहेंगे सेफ, अपने Android फोन में ऑन करें सिक्योरिटी फीचर
इंटरव्यू May 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?