घर में घुसकर मारूंगा… सलमान को फिर धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। और इस बार अंदाज़ कुछ ऐसा कि पुलिस भी सतर्क हो गई है। धमकी सीधे मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई, जिसमें लिखा गया – “सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे, उनकी कार को बम से उड़ा देंगे।” आप सोच रहे होंगे – आखिर कौन है भाई का दुश्मन? और ये सिलसिला कब से चल रहा है? तो चलिए, बताते हैं आपको सलमान खान को मिली अब तक की धमकियों की पूरी टाइमलाइन।
ताज़ा मामला: अप्रैल 2025
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आई धमकी ने हड़कंप मचा दिया।मेसेज में साफ लिखा था – “घर में घुसकर मारेंगे सलमान खान को, उनकी गाड़ी को बम से उड़ा देंगे।”पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फिलहाल भाई की सिक्योरिटी टॉप गियर में है।
अब तक कब-कब मिली सलमान को धमकियां ……..
25 अक्टूबर 2024 : सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी यूपी के नोएडा से गिरफ्तार हुआ।
- Advertisement -
18 अक्टूबर 2024 : सलमान को धमकी भरी कॉल आई – 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।
झारखंड से एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जनवरी 2024 : सलमान के फार्महाउस में दो अनजान लोगों ने घुसने की कोशिश की।
दोनों फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े गए और खुद को ‘फैन’ बताया।
नवंबर 2023 : लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाले फेसबुक अकाउंट से गायक गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिली, जिसमें सलमान का नाम भी घसीटा गया।
अप्रैल 2023 : एक 16 साल के नाबालिग ने मुंबई पुलिस को कॉल कर कहा – “30 अप्रैल को सलमान खान पर हमला होगा।”
मार्च 2023 : जोधपुर के एक युवक धाकड़राम ने ई-मेल के जरिए धमकी दी –
“सलमान को भी सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम मिलेगा।”
साल 2022 : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर संपत नेहरा ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी।
सलीम खान को उनके जॉगिंग रूट पर धमकी भरी चिट्ठी मिली थी।
साल 2019 : संपत नेहरा ने एक बार फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की।
लेकिन हथियार की कम रेंज होने के कारण हमला टालना पड़ा।
साल 2018 : जोधपुर कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम कहा –
“सलमान खान को काले हिरण के शिकार के लिए माफ़ी नहीं मांगने पर जान से मार दिया जाएगा।
अब सवाल ये है… आखिर सलमान खान को बार-बार क्यों बनाया जा रहा है निशाना?
क्या ये सिर्फ फैन एक्टिविटी है या इसके पीछे है कोई संगठित साजिश?
और सबसे अहम… क्या हमारी सुरक्षा व्यवस्था इस तरह के खतरों से निपटने के लिए तैयार है?
सुरक्षा बढ़ाई गई
मुंबई पुलिस इस बार कोई चूक नहीं चाहती। सलमान खान को पहले से ही Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन इस नए धमकी के बाद उनकी निगरानी और टाइट कर दी गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और सायबर टीम भी अलर्ट पर है।सलमान खान सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, वे करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन हैं। लेकिन जिस तरह बार-बार उन्हें धमकियां मिल रही हैं, वो सिर्फ एक स्टार की चिंता का मुद्दा नहीं है – ये हमारी सिस्टम की गंभीर परीक्षा भी है।