By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Chardham2026 : चार धाम यात्रा कैसे करें ?  महत्वपूर्ण जानकारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > Chardham2026 : चार धाम यात्रा कैसे करें ?  महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तराखण्ड

Chardham2026 : चार धाम यात्रा कैसे करें ?  महत्वपूर्ण जानकारी

ये पवित्र स्थान उत्तराखंड में हिमालय की बुलंद चोटियों के बीच विद्यमान हैं.

admin
Last updated: 2026/04/23 at 10:46 AM
admin
Share
5 Min Read
Chardham2026
Chardham2026 : चार धाम यात्रा कैसे करें ?  महत्वपूर्ण जानकारी
SHARE
Highlights
  • चारधाम यात्रा का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक धार्मिक महत्व है.
  • ये पवित्र स्थल उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित हैं.
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज यात्रा में अपने साथ ले जाएं.

Chardham2026 : चार धाम यात्रा कैसे करें ?  महत्वपूर्ण जानकारी :-  चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम भगवान बद्री या विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित हैं। यदि आप की योजना बना रहे हैं, तो लेख आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस लेख में आपको यात्रा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाली है, जैसे की यात्रा कबसे शुरू होगी, यात्रा का रूट, और रजिस्ट्रेशन कैसे करना है।

ये पवित्र स्थान उत्तराखंड में हिमालय की बुलंद चोटियों के बीच विद्यमान हैं। हिंदू धर्म में, मोक्ष प्राप्त करना ही जीवन का गंतव्य माना गया गया है। और ऐसा मानते हैं कि चार धाम यात्रा आपको इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक कदम और करीब ले जाती है।

चारधाम यात्रा का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। यह माना जाता रहा है कि प्रत्येक हिंदू को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार इस तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि चारधाम यात्रा जीवन भर के पापों को धो कर मोक्ष के द्वार खोलती है। और ऐसा कहा जाता है कि जब कोई तीर्थयात्री चारधाम यात्रा समाप्त करता है, तो वह मन की पूर्ण शांति प्राप्त करता है।यहाँ हर साल लाखों की संख्या में दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं।

ये पवित्र स्थल उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित हैं। परंपरागत रूप से, यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर की जाती है। इस प्रकार, यह यमुनोत्री से शुरू होती है, फिर गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ में समाप्त होती है। यहां आवश्यक जानकारी है जो यात्रा की योजना बनाते समय आपकी मदद करेगी:
यात्रा आपकी सुविधानुसार दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून से शुरू हो सकती है। चार धाम यात्रा का बायोमेट्रिक पंजीकरण अनिवार्य है।

आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज यात्रा में अपने साथ ले जाएं।
स्विस कॉटेज में शिविर सुविधाएं तीर्थ के पास उपलब्ध हैं और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं। डीलक्स और बजट आवास भी उपलब्ध हैं।
श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा भी उपलब्ध है। बुकिंग की ऑफलाइन और ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। जो लोग चलने में असमर्थ हैं, उनके लिए पालकी, घोड़ा और पिट्ठू भी उपलब्ध हैं।

यात्रा के दौरान गर्म जैकेट, दस्ताने, स्वेटर, ऊनी मोजे और रेनकोट ले जाना ना भूलें।
यात्रा के दौरान अच्छी पकड़ वाले आरामदायक जूते ही पहने।

चारधाम यात्रा या तो हरिद्वार या देहरादून से शुरू होती है। यात्रा शुरू करने के दो तरीके हैं – सड़क और हेलीकॉप्टर द्वारा। सड़क मार्ग से चार धाम यात्रा हरिद्वार, दिल्ली, ऋषिकेश,और देहरादून से शुरू कर सकते हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन इन पवित्र स्थानों से सबसे निकटतम  रेलवे स्टेशन है. हरिद्वार सड़क और रेल नेटवर्क के माध्यम से दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन और निजी बसें इन पवित्र तीर्थ स्थलों के लिए उपलब्ध हैं।

सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। हेलीकॉप्टर सेवा देहरादून से खरसाली तक है, जो यमुनोत्री मंदिर से लगभग 6 किमी दूर है। हरसिल हेलीपैड गंगोत्री मंदिर के लिए निकटतम हेलिपैड है, जो मंदिर से 25 किमी दूर स्थित है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के हेलीपैड भी मंदिर के पास स्थित हैं।

चार धाम यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर तक है। इन महीनों में मौसम सुहाना होता है जो की यात्रा को आरामदायक और सुखद बनता है। गर्मियों के दौरान मौसम अच्छा रहता है।  मानसून के मौसम में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि क्षेत्र में भारी बारिश होती है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की आशंका बानी रहती है। सर्दियों के मौसम में, इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है जिसके कारण मंदिर लगभग छह महीने तक बंद रहते हैं।  सर्दियों में केदारनाथ की मूर्तियां उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में एवं बद्रीनाथ की मूर्तियां जोशीमठ स्थानांतरित हो जाती हैं । भक्त वहां जा कर दर्शन कर सकते हैं। तो आइये देवभूमि में पुण्य कमाने और जीवन को धन्य धन्य करने।

You Might Also Like

PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम

BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी

ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?

ShortnessOfBreath : सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत  है ?

SmokingShrinksBrain : सिगरेट पीने से दिमाग हो रहा छोटा ! 

TAGGED: #ChardhamBooking, #ChardhamRoute, #CharDhamYatra, #DevbhoomiYatra, #GangotriYamunotri, #HelicopterYatra, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandPilgrimage, #YatraRegistration, badrinathdham, BestTimeYatra, Chardham2026, HimalayaDham, kedarnathdham, khojinarad, MokshYatra, Punyatirth

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 23, 2026 April 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 191SchoolsNoWater 191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
Next Article GoldATM GoldATM : सोना डालो और पैसा पाओ ! अनोखा ‘गोल्ड ATM’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PahariSwad
PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BagoriVillage
BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
उत्तरकाशी April 23, 2026
ShaadiRituals
ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?
राष्ट्रीय April 23, 2026
ShortnessOfBreath
ShortnessOfBreath : सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत  है ?
Uncategorized April 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?