By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें पंजीकरण ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें पंजीकरण ?
रुद्रप्रयाग

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें पंजीकरण ?

केदारनाथ के लिए सबसे अधिक पंजीकरण.

admin
Last updated: 2026/03/17 at 10:42 AM
admin
Share
4 Min Read
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें पंजीकरण ?
SHARE
Highlights
  • एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण.
  • कैसे करें पंजीकरण ?
  • स्टेप बाय स्टेप कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें पंजीकरण ? :-  चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगा।

Contents
कैसे करें पंजीकरण ?स्टेप बाय स्टेप कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

केदारनाथ के लिए सबसे अधिक पंजीकरण
एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। पंजीकरण आंकड़ों से इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए। यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं।

कैसे करें पंजीकरण ?

श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
स्मार्टफोन यूजर्स ‘Tourist Care Uttarakhand‘ ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।

जो लोग डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर सकते, उनके लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में ऑफलाइन काउंटर शुरू किए जाएंगे।

किसी भी सहायता के लिए विभाग ने 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

स्टेप बाय स्टेप कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

स्टेप 1 (अकाउंट बनाएं): वेबसाइट के होमपेज पर ‘Register/Login‘ पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर अकाउंट बनाएं. मोबाइल पर आए OTP से इसे वेरिफाई करें।

स्टेप 2 (टूर प्लान): लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ पर जाएं. यहां तय करें कि आप अकेले जा रहे हैं या समूह में. यात्रा की तारीख और उत्तराखंड प्रवेश का स्थान (जैसे हरिद्वार) चुनें.

स्टेप 3 (धाम और तारीख का चयन): उन धामों को चुनें जहां आप जाना चाहते हैं. कैलेंडर में अपनी सुविधा अनुसार तारीख चुनें. यदि तारीख लाल दिख रही है, तो समझें कि उस दिन का कोटा फुल हो चुका है।

स्टेप 4 (दस्तावेज अपलोड): यात्री का नाम, उम्र, फोटो और सरकारी पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि) की जानकारी भरें और स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 5 (सबमिट): सभी जानकारी जांचने के बाद ‘Submit’ करें. पंजीकरण सफल होने पर आपको कंफर्मेशन मैसेज और ‘Yatra Registration Card’ प्राप्त होगा।

You Might Also Like

UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर

FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा

CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत

DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री

UttarakhandSIR : 87% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी – CEO

TAGGED: #BadrinathDarshan, #DevoteeRush, #GangotriYatra, #khojinaradbreakingnews, #OnlineBooking, 5LakhRegistrations, ChardhamYatra2026, HaridwarRishikesh, Helpline1364, KedarnathPilgrims, khojinarad, OfflineCenters, RegistrationOpen, UttarakhandTourism, YamunotriStart, YatraPermit, YatraPuja

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 17, 2026 March 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RaulanMahotsav RaulanMahotsav : पुरुष बनते हैं दुल्हन, शराब से होती है पूजा… क्यों खास है हिमाचल का राउलाने मेला?
Next Article KumbhMela2027 KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?