FSSAIoilguidelines : रोज कितना तेल खाना है सही :- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खाना बनाते समय हम तेल का इस्तेमाल बिना सोचे समझे ज्यादा कर देते हैं. यही आदत धीरे धीरे सेहत पर असर डाल सकती है. फूड एंड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में लोगों को तेल की सही मात्रा को लेकर जागरूक किया है.FSSAI ने बताया कि रोजाना तेल का सेवन सीमित रखना बेहद जरूरी है. ज्यादा तेल से वजन बढ़ने और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए सही मात्रा और सही तरीका अपनाना जरूरी है।
रोज कितना तेल खाना चाहिए
FSSAI के रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना तेल का सेवन कुल कैलोरी का 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. आमतौर पर लोग दिन भर में 5 से 6 चम्मच तेल या घी ले लेते हैं. एक चम्मच में करीब 5 ग्राम फैट होता है, जिससे लिमिट जल्दी पार हो जाती है. इसलिए मात्रा पर नजर रखना जरूरी है।
ज्यादा तेल से क्या नुकसान होता है
FSSAI के अनुसार फैट दो तरह का होता है. एक जो हम सीधे देखते हैं जैसे तेल, घी और मक्खन. दूसरा जो खाने में पहले से मौजूद होता है जैसे नट्स, बीज और डेयरी प्रोडक्ट. दिखाई देने वाले फैट को कम करना जरूरी है, जबकि छिपा हुआ फैट सीमित मात्रा में फायदेमंद होता है।
हेल्दी फैट भी है जरूरी
डॉ सरीन के मुताबिक मूंगफली, बादाम और अखरोट जैसे फूड्स में हेल्दी फैट होता है. खासकर अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए तेल कम करके इन चीजों को डाइट में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
कुकिंग में तेल कम करने के आसान तरीके
खाना बनाते समय कुछ आसान बदलाव करके तेल की मात्रा कम की जा सकती है. जैसे नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करें. तेल को नाप कर डालें. फ्राई की जगह स्टीम या ग्रिलिंग अपनाएं. खाना बनने के बाद ऊपर से तेल डालने से बचें. ये छोटे बदलाव सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

