By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में हनीट्रैप ! एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दबोचा गैंग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में हनीट्रैप ! एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दबोचा गैंग
राज्य

उत्तराखंड में हनीट्रैप ! एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दबोचा गैंग

उत्तराखंड में हनीट्रैप कांड का पर्दाफाश, एसएसपी की तगड़ी कार्रवाई!

admin
Last updated: 2024/11/18 at 6:38 AM
admin
Share
6 Min Read
उत्तराखंड हनीट्रैप गैंग
उत्तराखंड हनीट्रैप गैंग
SHARE
Highlights
  • हनीट्रैप गैंग पर पुलिस का शिकंजा.
  • एसएसपी मिश्रा की बड़ी कार्रवाई.
  • उत्तराखंड में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश.

उत्तराखंड में हनीट्रैप : आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि जो रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुआ वो आपको डरा देगा लेकिन इसके बाद आपको सबक लेने और सतर्क होने की ज़रूरत है । घटना काशीपुर की है जहाँ मास्टर जी सोहल जनरल स्टोर नाम से किराने की दुकान चलाते है। 28 अगस्त को उनकी दुकान पर आई गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा ने पीने के लिए पानी मांगा था। महिला ने उनको अपना नंबर दिया था और रुद्रपुर आने पर मिलने की बात कही थी। 31 अगस्त को वह रुद्रपुर आए तो महिला उनको चाय पिलाने के लिए इंदिरा चौक से अपनी रिश्तेदार के वसुंधरा काॅलोनी काशीपुर रोड स्थित एक घर पर ले गई। जैसे ही वह कमरे में पहुंचे तो महिला ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे।

Contents
शिक्षक को महिला ने चाय पर बुलाया था घरटीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा – मणिकांत मिश्रा , एसएसपी

शिक्षक को महिला ने चाय पर बुलाया था घर

इसी बीच महिला के साथी विवेक बाठला उर्फ विक्की और अन्य लोग आए। उन्होंने चाकू दिखाकर उनको कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। आरोपी विवेक ने खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता और दूसरे ने खुद को बिलासपुर का ग्राम प्रधान बताया था। इसके बाद वहां पहुंचे तीसरे व्यक्ति ने खुद को एंटी ह्यूमन पुलिसकर्मी बताया। आरोपियों ने उनका मोबाइल, रुपये और एटीएम छीन कर उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उनको बंधक बनाकर गावा चौक ले जाया गया। उनके एटीएम कार्ड और रिश्तेदारों से कुल 3.65 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद भी वे लगातार उनसे रुपये की मांग कर रहे और पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व परिवार सहित खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।

21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मानपुर रोड काशीपुर थाना ने एसएसपी कार्यालय आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वह रिटायर्ड टीचर है। गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा ने चाय पर उसे अपने घर बुलाया, फिर अपने बंद कमरे में स्वयं कपड़े उतार कर खुद को नग्न कर लिया इसके बाद उनके साथ मारपीट कर जबरन चाकू की नोक पर कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया गया। इसी दौरान दो व्यक्तियों में से एक ने अपने को हाईकोर्ट का वकील विवेक कुमार बाठला उर्फ विक्की बाठला बताया और दूसरे ने खुद को बिलासपुर का ग्राम प्रधान बताया। तीसरे व्यक्ति ने अपने को एंटी ह्यूमन पुलिस क्राइम से बताया तथा उसे बंधक बनाकर उसका एटीएम ले जाकर 3,65000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साथ ही मोबाइल फोन छीन लिया।

टीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा – मणिकांत मिश्रा , एसएसपी

एसएसपी ने बताया कि सतनाम की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो कांबोज से जांच कराई गई तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया था। इस पर आरोपी दमयंती सहित चार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने किच्छा रोड से दमयंती उर्फ गौरी वर्मा निवासी वार्ड नंबर आठ पंत काॅलोनी किच्छा और अजय गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 21 रम्पुरा को गिरफ्तार किया। दो अन्य अभियुक्तों विकास और अन्य की तलाश की जा रही है। कहा कि टीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

रिटायर्ड शिक्षक ने आरोपियों के धमकाने पर अपने रिश्तेदार से दो बार में एक-एक लाख रुपये मंगवाए थे। इनमें से एक लाख रुपये गिरफ्तार अभियुक्त अजय गुप्ता और एक लाख रुपये विकास बाठला ने आराध्य बाठला के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। एसएसपी ने बताया कि अजय गुप्ता सस्ता गल्ला की दुकान चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने उसके खिलाफ शिकायतें की हैं। अगर वे तहरीर देते हैं तो केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

रिटायर्ड शिक्षक सतनाम सिंह खुद के साथ हुई घटना से तनाव में आ गए थे। उन्होंने दर्ज कराए केस में कहा है कि वे घटना के बाद मानसिक संतुलन खो बैठे थे। इस वजह से उनको आयुष्मान प्राइम अस्पताल काशीपुर में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान उनको ऑपरेशन कराना पड़ा था। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने के साथ ही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी।

वहीँ इस खुलासे पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि लोग लोकलाज के भय से इस प्रकार की शिकायतों से दूरी बना लेते हैं लेकिन रिटायर्ड शिक्षक ने पुलिस पर भरोसा कर आपबीती को साझा किया था और इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरोह गैर कानूनी रुप से मौद्रिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाता था और ब्लैकमेल कर उनसे अच्छी खासी रकम वसूलता था। जानकारी में आया है कि गिरोह ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाया है। जो लोग सामने आएंगे, उनकी शिकायत पर कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?

SapnaChoudhary : ‘मुझे लगा अब गोली मार देंगे’- सपना चौधरी

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

OperationCrackDown : एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने दिखाए कड़े तेवर – पढ़िए निर्देश

IDFCFirstBankFraud : बैंकों की चिंता बढ़ा सकता है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड

TAGGED: #narendra modi, #uttarakhand police, DGP Uttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dahmi, SSP Dehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 18, 2024 November 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पड़ोस में मर्द क्यों बन रहे हसीना उत्तराखंड के पड़ोस में मर्द क्यों बन रहे हसीना!
Next Article भागवत देवभूमि में भागवत, सीमांत जिले पिथौरागढ़ में प्रवास

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DelhiMissingPersons
DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?
दिल्ली March 5, 2026
DefenceAcquisition
DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?
अंतराष्ट्रीय March 5, 2026
BewafaiRashiyan2026
BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि
खोजी नारद कहिंन March 5, 2026
BabyBonding
BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित
Uncategorized March 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?