उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में गृह क्लेश, शक के कारण एक परिवार पल भर में बर्बाद, पत्नी की हत्या कर दी.

जिन्हें दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बाहर निकाला और दोनों को हॉस्पिटल लेकर गई।

जहां डॉक्टर ने पत्नी को तो मृत घोषित कर दिया और पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया।

इस मामले में मृतक महिला के मायके वालों ने पति पर दहेज उत्पीड़न और भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने पहले पत्नी की गला घोटकर हत्या की और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के गले निशाना मिले हैं, इसीलिए पुलिस ये आशंका जता रही है।

दंपति की तीन साल की बेटी भी है।

पुलिस से जो जानकारी मिली उसके अनुसार आरोपी मूल रूप से यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है, जो रुद्रपुर के बाजार ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर शाम को दंपति की तीन साल बेटी जोर-जोर से रो रही थी।

मकान मालिक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आरोपी के कमरे का पास पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे खिड़की खोलकर अंदर देखा तो पति-पत्नी अचेत अवस्था में बेड पर पड़े हुए थे।

पुलिस ने देरी किए बिना दरवाजा तोड़ा और दोनों को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया और पति को गंभीर हालत को देखते हुए उसे हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया।

महिला के गले पर निशान मिले हैं, जिसे देखकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि उसकी हत्या का गला घोंटकर की गई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहा था।

वहीं, मृतका के मायके वाला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता था और उसके अपने भाभी से अवैध संबंध थे।

इस मामले में मायके वालों ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी है।

 

 

Related Articles

Back to top button