By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में चप्पे चप्पे पर होगी हाईटेक सुरक्षा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में चप्पे चप्पे पर होगी हाईटेक सुरक्षा
रुद्रप्रयाग

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में चप्पे चप्पे पर होगी हाईटेक सुरक्षा

200 तीसरी आँख की नज़र रखेगी आप पर नज़र.

admin
Last updated: 2026/03/31 at 10:46 AM
admin
Share
4 Min Read
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में चप्पे चप्पे पर होगी हाईटेक सुरक्षा
SHARE
Highlights
  • ड्रोन और बारकोड से भी निगरानी.
  • ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस.
  • केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए भी इन हाईटेक कैमरों का उपयोग किया जाएगा.

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में चप्पे चप्पे पर होगी हाईटेक सुरक्षा :-  उत्तराखंड सरकार ने इस बार केदारनाथ यात्रा में हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है। रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे यात्रा मार्ग पर थर्ड आई नजर रखेगी। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनी रहेगी और आपात स्थिति में तुरंत एक्शन संभव होगा ।जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरे यात्रा रूट और पैदल मार्ग पर तकरीबन 200 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से करीब 181 कैमरे रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं, जो यात्रा मार्ग, मुख्य बाजारों, संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों और हेलीपैड तक हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं।

Contents
200 तीसरी आँख की नज़र रखेगी आप पर नज़रड्रोन और बारकोड से भी निगरानीट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

200 तीसरी आँख की नज़र रखेगी आप पर नज़र

गौरीकुंड तक 11 स्थानों पर भी एसओएस सेंटर बनाए गए अगर केवल गौरीकुंड से केदारनाथ तक के पैदल मार्ग की बात करें तो यहां लगभग 16 कैमरे लगाए गए हैं, जिससे इस संवेदनशील रूट पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रा मार्ग पर कुल 14 एसओएस प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इनमें से 5 एसओएस सेंटर गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और रुद्रा प्वाइंट पर स्थित हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक 11 स्थानों पर भी एसओएस सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें जवाड़ी बाईपास सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

ड्रोन और बारकोड से भी निगरानी

इन एसओएस सेंटरों की खासियत यह है कि नेटवर्क न होने की स्थिति में भी यात्री सीधे जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके माध्यम से संबंधित व्यक्ति की रियल टाइम लोकेशन भी ट्रेस की जा सकती है, जिससे राहत और बचाव कार्य तेजी से संभव होगा।प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान 5 ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले लगभग पांच हजार घोड़ा-खच्चरों पर बारकोड, टोकन, चिप लगाई जा रही है, जिससे उनकी आवाजाही और गतिविधियों की भी लगातार मॉनिटरिंग हो सकेगी।

ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए भी इन हाईटेक कैमरों का उपयोग किया जाएगा। पुलिस इन कैमरों के माध्यम से जाम और भीड़ की स्थिति पर नजर रखते हुए तत्काल निर्णय ले सकेगी।गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक इस बार 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे।

चारधाम यात्रा के दौरान जिला आपदा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। यहां 24 घंटे पांच कर्मी तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे।पूरे यात्रा रूट पर चौबीसों घंटे कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है और कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक इस बार 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे।चारधाम यात्रा के दौरान जिला आपदा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। यहां 24 घंटे पांच कर्मी तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे।पूरे यात्रा रूट पर चौबीसों घंटे कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है और कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

You Might Also Like

BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान

167CrorePainting : 167.2 करोड़ में बिकी ‘कृष्ण यशोदा’ की पेंटिंग

QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग

UttarakhandSalTreeCrisis : 19 हजार से अधिक साल के पेड़ों को गंभीर खतरा

BJPMLAson : पापा विधायक हैं हमारे …. मित्र पुलिस ने उतारी धौंस

TAGGED: #CCTVMonitoring, #CharDhamTrek, #DevoteeSafety, #DisasterControlRoom, #DroneSurveillance, #KedarnathSecurity, #khojinaradbreakingnews, #TrafficManagement, CCTVCameras2026, ChardhamHiTech, ChardhamYatra2026, GaurikundRoute, HighTechSecurity2026, khojinarad, MountainSecurity, SOSPoints, UttarakhandPolice2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 31, 2026 March 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AirbagJacket AirbagJacket : अब एयरबैग जैकेट पहनेंगे कार चलाने वाले
Next Article NehaPanchalTopper NehaPanchalTopper : दुर्लभ संयोग – नेहा नाम की तीन लड़कियां बनी डिप्टी कलेक्टर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BrainDamageHabits
BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान
हेल्थ April 4, 2026
167CrorePainting
167CrorePainting : 167.2 करोड़ में बिकी ‘कृष्ण यशोदा’ की पेंटिंग
अंतराष्ट्रीय April 4, 2026
QuadrobicsTrend
QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग
राष्ट्रीय April 4, 2026
UttarakhandSalTreeCrisis
UttarakhandSalTreeCrisis : 19 हजार से अधिक साल के पेड़ों को गंभीर खतरा
देहरादून April 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?