By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम धामी से उपयुक्त नामों पर हाईकमान ने की चर्चा: पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम धामी से उपयुक्त नामों पर हाईकमान ने की चर्चा: पीएम मोदी
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम धामी से उपयुक्त नामों पर हाईकमान ने की चर्चा: पीएम मोदी

admin
Last updated: 2023/07/03 at 9:08 AM
admin
Share
3 Min Read
high command discussed suitable names with cm
high command discussed suitable names with cm
SHARE

मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल में उत्तराखंड की भी निगाहें टिकी है। मौजूदा समय में नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अजय भट्ट केंद्र में मंत्री है।

इससे पूर्व, 2014 के बाद मोदी कैबिनेट में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा को काम करने का मौका मिल चुका है।

पीएम मोदी ने प्रदेश के इन नेताओं को ज्यादा समय के लिए कुर्सी नहीं सौंपी।

लगभग दो साल में बाद में इन दोनों को मंत्री पद से हटा दिया। पीएम मोदी ने बीते साल अजय भट्ट को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री की कुर्सी दी ।

इधर, 2024 के लोकसभा व कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की दिल्ली में जारी बैठकों पर उत्तराखण्ड की भी विशेष दिलचस्पी बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि इन दिनों केंद्रीय नेतृत्व मोदी कैबिनेट के साथ साथ धामी कैबिनेट में भी फेरबदल को लेकर कई स्तरों पर मंथन कर रहा है।

मोदी मन्त्रिमण्डल के सम्भावित नामों में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व अजय टम्टा का नाम सुर्खियों में है।

अनिल बलूनी की मोदी-शाह से नजदीकी किसी से छुपी नहीं है। इसी नजदीकी की वजह से बलूनी को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गयी।

लगभग तीन – चार साल पहले कैंसर से जूझने के बाद सांसद अनिल बलूनी अब स्वस्थ हो गए। पूर्व में भी बलूनी का नाम मंत्री पद के लिए उछल चुका है।

मार्च 2018 में राज्यसभा सदस्य बने अनिल बलूनी का अभी एक साल का कार्यकाल बाकी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कुमाऊं-गढ़वाल के बीच संतुलन बनाने के लिए गढ़वाल के ब्राह्मण नेता अनिल बलूनी को इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में वजनदार विभाग मिलने की संभावना है।

मजबूत दावेदार- राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी:

पार्टी सूत्रों का कहना है केंद्रीय नेतृत्व अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी सांसद अजय टम्टा व पिछड़े वर्ग की प्रतिभा सैनी पर भी दांव खेल सकता है।

प्रतिभा सैनी महिला कोटे का भी प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मौजूदा समय में उत्तराखंड से लोकसभा व राज्यसभा मिलाकर सभी आठ सांसद भाजपा के हैं।

अनिल बलूनी के अलावा नरेश बंसल व प्रतिभा सैनी राज्यसभा व निशंक, माला राजलक्ष्मी, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नये फेरबदल में कोई नया नाम शामिल हुआ तो अजय भट्ट के लिए मुश्किलें हो सकती है।

सूत्रों का कहना है उत्तराखण्ड से केंद्र में मंत्री बनाने को लेकर सीएम धामी से भी हाईकमान ने क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को परखते हुए 2024 के हिसाब से सटीक मोहरों पर चर्चा की है।

You Might Also Like

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

UttarakhandFarmersWin : किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़

UttarakhandYogaLand : योग और अध्यात्म की भूमि है उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 3, 2023 July 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article nirmala sitharaman cm dhami वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर चर्चा की: सीएम धामी
Next Article vinay shankar pandey विनय शंकर पांडे ने गढ़वाल के नए कमिश्नर के रूप में किया पदभार ग्रहण:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?