Hema Malini Emotional Post : हेमा मालिनी का फूट पड़ा दर्द… धर्मेंद्र को खोकर टूटा दिल :- बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra ) के जाने के बाद पूरा फिल्म इंडस्ट्री गम में डूबा हुआ है. फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो, तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे धर्मेंद्र की याद में उनके परिवार ने एक प्रेयर मीट का आयोजन किया है, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। इसी बीच धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी को रुला दिया।
“धरमजी मेरे लिए सब कुछ थे” — हेमा मालिनी
हेमा मालिनी (Hema Malini Emotional Post ) ने अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखी. उन्होंने लिखा— “धरमजी (Dharmendra ) मेरे लिए बहुत कुछ थे। वो मेरे प्यारे पति थे… मेरी दोनों बेटियों ईशा और आहाना के पिता थे। वो मेरे दोस्त थे, मेरे फिलॉसोफर थे, मेरे गाइड थे. हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए वह इंसान थे, जिनके पास वह हर मुश्किल वक्त में जाती थीं. उन्होंने कहा— “जब भी मुझे जरूरत होती थी, मुझे सबसे पहले धर्मेंद्र याद आते थे. वो मेरे लिए सिर्फ पति नहीं… पूरा संसार थे।”
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- Sholay 4K Re-Release : धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि
परिवार के स्तंभ थे धर्मेंद्र
पोस्ट में हेमा मालिनी (Hema Malini Emotional Post ) ने धर्मेंद्र (Dharmendra ) के मानवीय गुणों की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा— “धरमजी ने अच्छे और बुरे हर समय मेरा साथ दिया. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी परिवार को समर्पित कर दी।
वो अपने परिवार को जो प्यार दे रहे थे, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”
हेमा जी ने कहा कि धर्मेंद्र बहुत ही पियोर सोल थे, उनकी पर्सनैलिटी उन्हें बाकी सभी अभिनेताओं से अलग बनाती थी. उन्होंने बॉलीवुड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेहनत की और इंडस्ट्री हमेशा उनका ऋणी रहेगी।
“अब मेरी जिंदगी में अकेलापन रह गया है”
हेमा मालिनी (Hema Malini Emotional Post ) का पोस्ट यहां और भी भावुक हो जाता है. वह लिखती हैं— “उनका जाना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है। उनके बिना मेरी जिंदगी में एक खालीपन रह गया है। इतने साल साथ रहने के बाद अब ये जुदाई… इसे स्वीकार करना आसान नहीं।”
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- Secret Superstar: 15 Crore से 912 Crore!
अंत में उन्होंने लिखा— “मैं अपनी बची हुई जिंदगी धर्मेंद्र (Dharmendra ) की यादों के सहारे ही बिताना चाहूंगी।”
प्रेयर मीट में उमड़ेगा बॉलीवुड
आज शाम होने वाली प्रेयर मीट में बड़ी संख्या में सितारे शामिल होंगे। धर्मेंद्र की यादें, उनके किस्से और उनकी फिल्मों की लिगेसी हर किसी के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

